दुर्घटना में जख्मी भाजपा नेता बिंदा सिंह की मौत

बोकारो : गत 12 अक्टूबर को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष (भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष) बिंदा सिंह की मौत सोमवार की सुबह इलाज के दौरान बोकारो जेनरल अस्पताल में हो गयी. सूचना पाकर स्थानीय सांसद पीएन सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष बिनोद महतो, विधायक बिरंची नारायण, बेरमो के […]
बोकारो : गत 12 अक्टूबर को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष (भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष) बिंदा सिंह की मौत सोमवार की सुबह इलाज के दौरान बोकारो जेनरल अस्पताल में हो गयी. सूचना पाकर स्थानीय सांसद पीएन सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष बिनोद महतो, विधायक बिरंची नारायण, बेरमो के विधायक योगेश्वर महतो, सेल के स्वतंत्र निदेशक समर सिंह समेत भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता बीजीएच पहुंचे. बीजीएच से बिंदा सिंह का शव लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. पोस्टमार्टम हाउस चास से बिंदा का शव सेक्टर एक सी स्थित सांसद कार्यालय पहुंचा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




