ePaper

‘लोक कला का संरक्षण करेगी सरकार’

Updated at : 10 Oct 2019 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
‘लोक कला का संरक्षण करेगी सरकार’

चंदनकियारी : संगीत नाटक अकादमी छऊ केंद्र चंदनकियारी का पहला स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को रवींद्र भवन में मनाया गया. गांधीजी की 150वीं जयंती पर सभी ने स्वच्छता की शपथ ली. छऊ कलाकारों ने पदयात्रा निकाली. इसमें चंदनकियारी, सरायकेला, पुरुलिया व मयूरभंज (ओड़िशा) के लोक कलाकारों और अन्य नागरिकों ने हिस्सा लिया. पदयात्रा को मंत्री […]

विज्ञापन

चंदनकियारी : संगीत नाटक अकादमी छऊ केंद्र चंदनकियारी का पहला स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को रवींद्र भवन में मनाया गया. गांधीजी की 150वीं जयंती पर सभी ने स्वच्छता की शपथ ली. छऊ कलाकारों ने पदयात्रा निकाली. इसमें चंदनकियारी, सरायकेला, पुरुलिया व मयूरभंज (ओड़िशा) के लोक कलाकारों और अन्य नागरिकों ने हिस्सा लिया. पदयात्रा को मंत्री अमर कुमार बाउरी ने हरी झंडी दिखायी ओर यात्रा में शामिल हुए. प्रदर्शनी भी लगायी गयी.

कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कला दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसका उद्घाटन मंत्री ने किया. मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार कला संस्कृति मंत्रालय द्वारा कला की सभी शैली व विधा के संरक्षण और संवर्धन के लिए कृतसंकल्प है.

मौके पर बीडीओ रवींद्र कुमार गुप्ता, केंद्र के को-ऑर्डिनेटर डॉ संजय कुमार चौधरी, अद्रकुड़ी के मुखिया विभाष महतो, मुखिया गोपाल दत्ता, पंचायत समिति सदस्य सुखदेव सूत्रधर, दुर्गा प्रसाद, रंजीत धर, बिनोद गोराई, सुकोमल पाल, चंडी चौधरी, चिन्मय चौधर, विजय कुमार, भवेश तिवारी, आशुतोष कुमार, दिलीप जेना, गोपाल पाल उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola