ePaper

चंदनकियारी से चुनाव लड़ेगी आजसू पार्टी, सुदेश महतो ने कहा- बिनोद बिहारी महतो के आदर्शों को जीवन में उतारें

Updated at : 24 Sep 2019 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
चंदनकियारी से चुनाव लड़ेगी आजसू पार्टी, सुदेश महतो ने कहा- बिनोद बिहारी महतो के आदर्शों को जीवन में उतारें

कसमार में बिनोद बाबू की प्रतिमा का अनावरण बोकारो : कसमार प्रखंड के खुदीबेड़ा-पिरगुल स्थित हिसीम चौक में सोमवार को झारखंड आंदोलन के प्रणेता बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया. मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो, विशिष्ट अतिथि सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, टुंडी विधायक राजकिशोर महतो, डॉ लंबोदर महतो, देवशरण […]

विज्ञापन
कसमार में बिनोद बाबू की प्रतिमा का अनावरण
बोकारो : कसमार प्रखंड के खुदीबेड़ा-पिरगुल स्थित हिसीम चौक में सोमवार को झारखंड आंदोलन के प्रणेता बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया. मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो, विशिष्ट अतिथि सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, टुंडी विधायक राजकिशोर महतो, डॉ लंबोदर महतो, देवशरण भगत व पूर्व विधायक छत्रुराम महतो ने प्रतिमा का अनावरण किया.
सुदेश महतो ने कहा कि यह क्षेत्र बिनोद बाबू की कर्मभूमि रहा है. उनके आदर्शों व विचारों को जीवन में उतारने की जरूरत है. इस दौरान झूमर प्रतियोगिता भी हुई.
चंदनकियारी से चुनाव लड़ेगी आजसू पार्टी
चंदनकियारी : झारखंड में बिनोद बिहारी महतो की विचारधारा कमजोर हुई है, लेकिन हम इसे कमजोर नहीं होने देंगे. आजूस पार्टी इसे बचाने के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी. उक्त बातें सोमवार को चंदनकियारी के बोगुला मोड़ में आयोजित बिनोद बिहारी महतो के जयंती समारोह में पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने कही. बिनोद बाबू शोषितों, पीड़ितों व उपेक्षितों के मसीहा थे. उनकी लड़ाई के कारण हमें झारखंड मिला है. चंदनकियारी से आजसू चुनाव लड़ेगी. यहां के लोगों के साथ घरेलू संबंध है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola