साइकिल से ऑफिस गये डीसी अधिकारियों को भी किया प्रेरित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Sep 2019 5:53 AM
बोकारो : डीसी मुकेश कुमार की महत्वाकांक्षी परियोजना ‘मुस्कुराइए आप बोकारो में हैं’ की पहली कड़ी में ‘साइकिल चलाओ, प्रदूषण घटाओ, स्वस्थ हो जाओ’ अभियान की शुरुआत शुक्रवार को कैंप टू स्थित उपायुक्त के आवास से हुई. इस अभियान के तहत डीसी मुकेश कुमार के अलावा बीएसएल के सीइओ पीके सिंह, एसपी पी मुरुगन व […]
बोकारो : डीसी मुकेश कुमार की महत्वाकांक्षी परियोजना ‘मुस्कुराइए आप बोकारो में हैं’ की पहली कड़ी में ‘साइकिल चलाओ, प्रदूषण घटाओ, स्वस्थ हो जाओ’ अभियान की शुरुआत शुक्रवार को कैंप टू स्थित उपायुक्त के आवास से हुई. इस अभियान के तहत डीसी मुकेश कुमार के अलावा बीएसएल के सीइओ पीके सिंह, एसपी पी मुरुगन व जिला प्रशासन व बीएसएल के पदाधिकारियों ने डीसी आवास से कार्यालय तक का आवागमन के लिए साइकिल का उपयोग किया.
इस ‘इको फ्रैंडली’ अभियान में सभी बैंक के पदाधिकारी, कर्मी आदि शामिल थे. डीसी ने कहा: साइकिल चलाओ, प्रदूषण घटाओ, स्वस्थ रहो अभियान के तहत सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को सप्ताह में एक दिन (शनिवार को) अपने आवास से कार्यालय तक साइकिल से आने के लिए अपील की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










