बीएसएनएल में यूनियनों की सदस्यता सत्यापन के लिए हुआ चुनाव
बोकारो : बीएसएनएल में यूनियनों के सदस्यता सत्यापन के लिए सोमवार को बोकारो के सेक्टर-2 स्थित बीएसएनएल के मुख्य कार्यालय परिसर में चुनाव हुआ. इसमें बीएसएनएल की 18 राष्ट्रीय यूनियनें शामिल हुई. यूनियन के चुनाव को लेकर सुबह से गहमागहमी रही. बीएसएनएल कर्मचारियों ने बताया : मतदान सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक […]
बोकारो : बीएसएनएल में यूनियनों के सदस्यता सत्यापन के लिए सोमवार को बोकारो के सेक्टर-2 स्थित बीएसएनएल के मुख्य कार्यालय परिसर में चुनाव हुआ. इसमें बीएसएनएल की 18 राष्ट्रीय यूनियनें शामिल हुई. यूनियन के चुनाव को लेकर सुबह से गहमागहमी रही.
बीएसएनएल कर्मचारियों ने बताया : मतदान सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक हुआ. चुनाव प्रक्रिया में पीठासीन पदाधिकारी के रूप में संजय कुमार मौजूद थे. वहीं पोलिंग ऑफिसर की जिम्मेदारी आशीष कुमार सिन्हा ने संभाली. मतदान के दौरान खुर्शीद आलम, प्रभु पांडेय, अखिलेश कुमार पोलिंग एजेंट के रूप में मौजूद थे. तीन साल में होने वाले यूनियन सत्यापन के चुनाव देशभर में हुए. कुल 70 मतदाता थे. इसमें 61 से अधिक मतदान हुआ. चुनाव शांतिपूर्वक रहा. चुनाव परिणाम की घोषणा 18 सितंबर को धनबाद बीएसएलएन के महाप्रबंधक कार्यालय से होगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए