चास में ग्रामीणों ने की मिट्टी जांच करने गये अभियंता की पिटाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2019 5:53 AM
चास : चास मु. थाना क्षेत्र के कालापत्थर में मिट्टी की जांच करने पहुंचे एक निजी एजेंसी के अभियंता और तकनीकी दल के सदस्यों के साथ ग्रामीणों ने शनिवार को जमकर मारपीट की. उनका वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया. उक्त कर्मी निगम की ओर से चिह्नित प्रधानमंत्री आवास योजना के भवन निर्माण के लिए मिट्टी […]
चास : चास मु. थाना क्षेत्र के कालापत्थर में मिट्टी की जांच करने पहुंचे एक निजी एजेंसी के अभियंता और तकनीकी दल के सदस्यों के साथ ग्रामीणों ने शनिवार को जमकर मारपीट की. उनका वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया. उक्त कर्मी निगम की ओर से चिह्नित प्रधानमंत्री आवास योजना के भवन निर्माण के लिए मिट्टी की जांच करने पहुंचे थे. तकनीकी दल के अभियंता उमेश कुमार को सिर पर ज्यादा चोट लगी है. उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं दल के अन्य सदस्यों को मामूली चोट आयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










