चंदनकियारी : तेज रफ्तार ट्रक ने ली दो की जान, आठ जख्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चंदनकियारी : मंत्री अमर बाउरी ने एक-एक लाख मुआवजा देने की घोषणा की चंदनकियारी मुख्य बाजार स्थित प्रखंड मुख्यालय जानेवाले रास्ते में सोमवार की शाम करीब सात बजे चास की ओर से बंगाल की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि आठ लोगों के […]
विज्ञापन
चंदनकियारी : मंत्री अमर बाउरी ने एक-एक लाख मुआवजा देने की घोषणा की चंदनकियारी मुख्य बाजार स्थित प्रखंड मुख्यालय जानेवाले रास्ते में सोमवार की शाम करीब सात बजे चास की ओर से बंगाल की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि आठ लोगों के गंभीर रूप से जख्मी होने की सूचना है.
दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. लोग घायलों को उठा जहां-तहां अस्पताल पहुंचाने लगे. घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. बीजीएच में इलाजरत चंदनकियारी बाजार निवासी 65 वर्षीय परीक्षित दे और 32 वर्षीय बिसु स्वर्णकार की मौत इलाज के दौरान हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










