ePaper

जल संरक्षण को सीआइएसएफ ने निकाली प्रभात फेरी

Updated at : 06 Aug 2019 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
जल संरक्षण को सीआइएसएफ ने निकाली प्रभात फेरी

बोकारो :जल बचाओ… जीवन बचाओ… जल है तो कल है… तख्तियों के साथ सीआइएसएफ बीएसएल बोकारो इकाई की ओर से सोमवार को जल संरक्षण को लेकर प्रभात फेरी निकाली गयी. प्रभात फेरी सीआइएसएफ बीएसएल इकाइ लाइन से शुरू होकर बिरसा चौक, नया मोड़ होते हुए पुन: इकाइ लाइन पहुंची. फेरी का नेतृत्व सीआइएसएफ डीआइजी सर्वश्रेष्ठ […]

विज्ञापन

बोकारो :जल बचाओ… जीवन बचाओ… जल है तो कल है… तख्तियों के साथ सीआइएसएफ बीएसएल बोकारो इकाई की ओर से सोमवार को जल संरक्षण को लेकर प्रभात फेरी निकाली गयी. प्रभात फेरी सीआइएसएफ बीएसएल इकाइ लाइन से शुरू होकर बिरसा चौक, नया मोड़ होते हुए पुन: इकाइ लाइन पहुंची. फेरी का नेतृत्व सीआइएसएफ डीआइजी सर्वश्रेष्ठ अंबष्ठ ने किया.

कहा : जल जीवन के लिए महत्वपूर्ण है. हमें जल संरक्षण के लिए सक्रियता पूर्वक कार्य करना चाहिए. प्रभात फेरी में बल सदस्य के अलावा बल संरक्षिका के महिला सदस्य व केंद्रीय विद्यालय वन के विद्यार्थी, शिक्षक व शिक्षिकाएं शामिल थी. विद्यार्थियों ने पोस्टर व बैनर के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया.

लोगों को जागरूक किया. तीन अगस्त को बल की ओर से ग्रामीणों के सहयोग से भतुआ ग्राम में तालाब खोदा गया. इसमें मछली पालन के लिए मछली भी छोड़ी गयी. साथ ही जल संरक्षण के लिए पौध रोपण भी किया गया. मौके पर बोकारो के दर्जनों गणमान्य लोग भी थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola