ePaper

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

Updated at : 29 Jul 2019 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

नावाडीह : नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो-नावाडीह मार्ग पर 15 माइल जंगल में रविवार की शाम चार बजे पिकअप वैन और बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक बाइक सवार की पहचान तुपकाडीह के शिबूटांड़ निवासी धनेश्वर सिंह (26 वर्ष) के रूप में हुई. घटना की सूचना मिलने के बाद […]

विज्ञापन

नावाडीह : नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो-नावाडीह मार्ग पर 15 माइल जंगल में रविवार की शाम चार बजे पिकअप वैन और बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक बाइक सवार की पहचान तुपकाडीह के शिबूटांड़ निवासी धनेश्वर सिंह (26 वर्ष) के रूप में हुई.

घटना की सूचना मिलने के बाद नावाडीह थाना के एएसआइ गणेश पासवान व कमलेश सिंह दलबल के साथ पहुंचे. युवक के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावाडीह लाया. पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है.
सास को छोड़ने कुड़पनिया गया था युवक
शिबूटांड गांव निवासी धनेश्वर सिंह अपनी सास को नावाडीह थाना के कुड़पनिया गांव स्थित अपने ससुराल में छोड़ कर अपनी बाइक (जेएच 09एफ-5059) से घर लौट रहा था.
इसी दौरान 15 माइल जंगल में एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने पीछे से धक्का मार कर फरार हो गया. धनेश्वर सिंह असंतुलित होकर बाइक सहित सड़क पर जाकर गिरा. बाइक का हैंडल उसके सिर में घुस गया. इससे मौके पर उसकी मौत हो गयी.
पत्नी की चीत्कार से माहौल गमगीन
धनेश्वर की मौत की सूचना के बाद उसकी पत्नी रेखा देवी अपनी पांच माह की पुत्री छोटी कुमारी व दो साल की देवंती कुमारी को लेकर घटनास्थल पहुंची.
पत्नी की चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. जानकारी मिलने पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद महतो, युवा नेता अबीद अंसारी, दशरथ महतो, पूर्व प्रमुख मोहन महतो, रामगढ़ के जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, डुमरी की प्रमुख यशोदा देवी, नावाडीह उप प्रमुख विश्वनाथ महतो, भलमारा मुखिया देवानंद महतो, हरि महतो,धनेश्वर ठाकुर आदि पहुंचे और परिजनों का ढाढ़स बंधाया. मृतक के आश्रित को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola