बोकारो : बंद खदान में दोस्तों के साथ नहाने गया था शुभम, डूबने से हुई मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2019 3:59 PM
फुसरो : बेरमो थाना क्षेत्र के ढोरी रेलवे गेट निवासी राणा सिंह के 16 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार सिंह की मौत शनिवार को ढोरी खास स्थित बंद बुढि़या खदान में डूबने से हो गयी. शुभम अपने दो दोस्तों के साथ नहाने के लिए खदान गया था. इस दौरान शुभम पानी की गहराई में जाकर डूब […]
फुसरो : बेरमो थाना क्षेत्र के ढोरी रेलवे गेट निवासी राणा सिंह के 16 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार सिंह की मौत शनिवार को ढोरी खास स्थित बंद बुढि़या खदान में डूबने से हो गयी. शुभम अपने दो दोस्तों के साथ नहाने के लिए खदान गया था. इस दौरान शुभम पानी की गहराई में जाकर डूब गया.
शुभम के डूबने की सूचना पाकर स्थानीय लोग पहुंचे. जिसके बाद खोजबीन करने के दौरान शुभम को डेढ़ घंटे बाद निकाला जा सका और उसे केंद्रीय अस्पताल ढोरी लाया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्यालय मंदिर स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था. राणा सिंह पेशे से प्राइवेट ड्राइवर हैं. शुभम दो भाइयों में छोटा था, भाई का नाम नीतीश और एक बहन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










