इंदिरा आवास की छत गिरने से महिला मजदूर की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2019 1:54 AM
पिंड्राजोरा : थाना क्षेत्र के ग्वालाडीह गांव में एक इंदिरा आवास की जर्जर छत गिरने से बुधवार की सुबह मनरेगा महिला मजदूर शांति देवी (60) की मौत हो गयी. वहीं उसके पति बाटुल बाउरी (67) व दो पोती भी जख्मी हो गये. बाटुल बाउरी ने बताया कि 1996-97 में बना इंदिरा आवास बिल्कुल जर्जर हो […]
पिंड्राजोरा : थाना क्षेत्र के ग्वालाडीह गांव में एक इंदिरा आवास की जर्जर छत गिरने से बुधवार की सुबह मनरेगा महिला मजदूर शांति देवी (60) की मौत हो गयी. वहीं उसके पति बाटुल बाउरी (67) व दो पोती भी जख्मी हो गये. बाटुल बाउरी ने बताया कि 1996-97 में बना इंदिरा आवास बिल्कुल जर्जर हो चुका है. छत मरम्मत कराने का पैसा नहीं है. मंगलवार की रात खाना खाने के बाद सभी सो रहे थे. बुधवार की सुबह हम पर छत गिर गयी.
इसमें शांति देवी व दोनों पोती सरस्वती कुमारी (चार वर्ष) और लुखु कुमारी (दो वर्ष) गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी को सदर अस्पताल बोकारो में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान शांति देवी की मौत हो गयी. कहा कि शव का पोस्टमार्टम भी प्रशासन ने नहीं कराया. इस कारण सरकारी लाभ मिलने में परेशानी होगी. सूचना पर सीओ दिवाकर द्विवेदी पीड़ित के घर पहुंचे व पारिवारिक लाभ देने की बात कही. बीडीओ ने भी पीएम आवास दिलाने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










