देश के नाम कुर्बान हो गया बोकारो का लाल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बोकारो : बोकारो का लाल प्रवीण कुमार देश के नाम पर कुर्बान हो गया. गुरुवार को लेह के पास सेना के ऑपरेशन मेघदूत के दौरान वाहन दुर्घटना में नायब सूबेदार प्रवीण के सिर में चोट आयी थी. प्रवीण सियाचीन ग्लेशियर में शामिल होने वाली टीम का नेतृत्व कर रहे थे. प्रवीण अपने पीछे दो बेटी […]
विज्ञापन
बोकारो : बोकारो का लाल प्रवीण कुमार देश के नाम पर कुर्बान हो गया. गुरुवार को लेह के पास सेना के ऑपरेशन मेघदूत के दौरान वाहन दुर्घटना में नायब सूबेदार प्रवीण के सिर में चोट आयी थी. प्रवीण सियाचीन ग्लेशियर में शामिल होने वाली टीम का नेतृत्व कर रहे थे. प्रवीण अपने पीछे दो बेटी व एक बेटा छोड़ गये हैं. शहीद प्रवीण के पिता बाल्मिकी शर्मा बीएसएल (बीजीएच) से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं.
रांची से सड़क मार्ग से आयेगा पार्थिव शरीर : सेना के कर्नल शरद कुमार मिश्रा (कमांडिंग ऑफिसर, 157 लेफ्टिनेंट एडी रीजेंट) ने शुक्रवार को बोकारो के अधिकारियों को प्रवीण कुमार की शहादत के बारे में जानकारी दी. बताया : शहीद प्रवीण का पार्थिव शव हवाई मार्ग के जरिये दिल्ली से रांची रात करीब 08 बजे (शुक्रवार को ही) पहुंचेगा. शहीद की पत्नी व छोटे भाई साथ में आयेंगे. इसके बाद शव सड़क मार्ग से बोकारो पहुंचेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










