चास में बधाई का सिलसिला शुरू

चास : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र महतो ने धनबाद व गिरिडीह लोकसभा में एनडीए की जीत पर खुशी जाहिर की. साथ ही श्री महतो के नेतृत्व में विजय उत्सव मनाया गया. कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर व अबीर लगाकर बधाई देने में जुटे थे. मौके पर राजदेव महथा, अशोक जगनानी, अखिलेश सिंह, डीके त्रिवेदी, […]
चास : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र महतो ने धनबाद व गिरिडीह लोकसभा में एनडीए की जीत पर खुशी जाहिर की. साथ ही श्री महतो के नेतृत्व में विजय उत्सव मनाया गया. कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर व अबीर लगाकर बधाई देने में जुटे थे.
मौके पर राजदेव महथा, अशोक जगनानी, अखिलेश सिंह, डीके त्रिवेदी, करमचंद गोप, युधिष्ठिर महतो, वनमाली झा, सुनील महतो, साधन मंडल, विश्वनाथ दत्ता, हाबुलाल गोराईं, रामजी प्रसाद, जवाहर चौधरी, राहुल राय, गोलक बिहारी महतो, वनमाली दत्ता, करमचंद महतो, मथन प्रमाणिक आदि मौजूद थे.
वहीं भाजपा के जिला प्रवक्ता सुबोध कुमार ने गिरिडीह व धनबाद के एनडीए प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि यह आम जनता की जीत है. इसके अलावा चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान ने भी अपने समर्थकों के साथ बाइपास स्थित कार्यालय में एनडीए प्रत्याशी की जीत पर जश्न मनाया. साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




