चास मेयर के दो नाम पर हाइकोर्ट सख्त

चास : चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान के दो नाम मामले में हाइकोर्ट ने सख्ती दिखायी है. 13 मई को सुनवाई करते हुए झारखंड उच्च न्यायालय ने नगर विकास विभाग व चुनाव आयोग को मेयर के खिलाफ कार्रवाई कर 13 जून तक जानकारी देने को कहा है. इसके अलावा मेयर के सभी केस […]
चास : चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान के दो नाम मामले में हाइकोर्ट ने सख्ती दिखायी है. 13 मई को सुनवाई करते हुए झारखंड उच्च न्यायालय ने नगर विकास विभाग व चुनाव आयोग को मेयर के खिलाफ कार्रवाई कर 13 जून तक जानकारी देने को कहा है. इसके अलावा मेयर के सभी केस के वर्तमान स्टेट्स अगली तारीख में मुहैया कराने और अगली सुनवाई के दिन भोलू पासवान को सशरीर उपस्थित होने के आदेश दिया है. 26 जून को होने वाले फाइनल सुनवाई के दिन मेयर की उपस्थिति में हाईकोर्ट में वकील अपना प्रस्ताव रखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




