ePaper

बंगाल में सर्वाधिक वोटिंग भाजपा प्रत्याशी पर हमला

Updated at : 13 May 2019 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल में सर्वाधिक वोटिंग भाजपा प्रत्याशी पर हमला

कसमार/जरीडीह : झामुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार की देर रात गिरिडीह के एनडीए प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी के वाहन पर हमला कर दिया. इसमें उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया है. झामुमो कार्यकर्ताओं ने श्री चौधरी पर पैसा बांटकर वोट प्रभावित करने के आरोप में हमला किया. इससे पहले झामुमो के कुछ कार्यकर्ताओं ने […]

विज्ञापन

कसमार/जरीडीह : झामुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार की देर रात गिरिडीह के एनडीए प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी के वाहन पर हमला कर दिया. इसमें उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया है. झामुमो कार्यकर्ताओं ने श्री चौधरी पर पैसा बांटकर वोट प्रभावित करने के आरोप में हमला किया.

इससे पहले झामुमो के कुछ कार्यकर्ताओं ने जैनामोड़ स्थित अशोका पेट्रोल पंप के पास आजसू के दो कार्यकर्ताओ पर पैसा बांटने का आरोप लगाकर उनके साथ मारपीट की.
दोनों कार्यकर्ता जब जैनामोड़ स्थित आर्यन होटल पहुंचे तो झामुमो कार्यकर्ता पीछा करते हुए वहां तक पहुंच गये. चंदप्रकाश चौधरी इसी होटल के रूम नंबर 108 में ठहरे थे. झामुमो कार्यकर्ताओं ने श्री चौधरी व उनके कार्यकर्ताओं पर पैसा बांटकर वोट प्रभावित करने का आरोप लगाकर वहां भी हंगामा करना शुरू कर दिया.
इसी दौरान श्री चौधरी की गाड़ी के पीछे का शीशा पत्थर मारकर किसी ने चकनाचूर कर दिया. कार्यकर्ताओं ने ही इसकी सूचना पुलिस को दी व होटल की तलाशी लेने की मांग की. जानकारी पाकर जरीडीह बीडीओ, सीओ और एसएसटी की टीम मौके पर पहुंची.
मंत्री जिस कमरे में ठहरे थे, उसकी तलाशी ली गयी. अन्य सभी कमरों को भी खंगाला गया, लेकिन कहीं से कुछ बरामद नहीं हुआ. इधर, घटना की खबर जंगल में लगी आग की तरह देखते ही देखते चारों तरफ फैल गयी. सुबह होते होते दोनों दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गये थे. घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. दोपहर तक तनाव का माहौल बना रहा.
जरीडीह थाना में दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
उधर कसमार में आजसू महासचिव डॉ लंबोदर महतो पर शनिवार की रात अज्ञात अपराधियों ने हमला किया. घटना में उनके वाहन ( जेएच 01सीडब्ल्यू 4685) के पीछे का शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना गौरियाकुदर गांव में रात करीब 11 बजे उस समय हुई, जब डॉ लंबोदर पत्नी के साथ अपनी ससुराल आये थे. इस बाबत गाड़ी के चालक विपिन कुमार महतो ने कसमार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola