कसमार : चंद्रप्रकाश और लंबोदर की गाड़ी पर पथराव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2019 5:59 AM
कसमार : आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी की गाड़ी पर शनिवार की देर रात करीब दो बजे हमला बोल दिया गया. हमले में उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया है. झामुमो कार्यकर्ताओं ने श्री चौधरी पर पैसा बांट कर वोट प्रभावित करने के आरोप में हमला किया. इससे पहले झामुमो के कुछ कार्यकर्ताओं […]
कसमार : आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी की गाड़ी पर शनिवार की देर रात करीब दो बजे हमला बोल दिया गया. हमले में उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया है. झामुमो कार्यकर्ताओं ने श्री चौधरी पर पैसा बांट कर वोट प्रभावित करने के आरोप में हमला किया. इससे पहले झामुमो के कुछ कार्यकर्ताओं ने जैनामोड़ स्थित अशोका पेट्रोल पंप के पास आजसू के दो कार्यकर्ताओं पर पैसा बांटने का आरोप लगा कर उनके साथ मारपीट की. दोनों कार्यकर्ता जब जैनामोड़ स्थित आर्यन होटल पहुंचे तो झामुमो कार्यकर्ता पीछा करते हुए वहां तक पहुंच गये.
चंदप्रकाश चौधरी इसी होटल के रूम नंबर 108 में ठहरे थे. झामुमो कार्यकर्ताओं ने श्री चौधरी व उनके कर्तकर्ताओं पर पैसा बांटकर वोट प्रभावित करने का आरोप लगा कर वहां भी हंगामा करना शुरू कर दिया. इसी दौरान श्री चौधरी की गाड़ी के पीछे का शीशा पत्थर मारकर किसी ने चकनाचूर कर दिया. कार्यकर्ताओं ने ही इसकी सूचना पुलिस को दी एवं होटल की तलाशी लेने की मांग की. जानकारी पाकर जरीडीह बीडीओ, सीओ और एसएसटी की टीम मौके पर पहुंची. मंत्री जिस कमरे में ठहरे थे, उसकी तलाशी ली गयी. अन्य सभी कमरों को भी खंगाला गया, लेकिन कहीं से कुछ बरामद नहीं हुआ. जरीडीह थाना प्रभारी पुनम कुजूर ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज की है.
लंबोदर की गाड़ी पर भी हमला: आजसू के केंद्रीय महासचिव डॉ लंबोदर महतो पर भी शनिवार रात करीब 11 बजे को अज्ञात लोगों ने पत्थर से हमला बोल दिया. इससे उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी के पीछे का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरियाकुदर गांव में उस समय हुई, जब डॉ लंबोदर पत्नी के साथ अपने ससुराल आये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










