आदिवासियों व मूलवासियों को भाजपा सरकार ने ठगा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गोमिया : गिरिडीह के महागठबंधन प्रत्याशी जगरनाथ महतो के पक्ष में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वांग नेहरू उवि के मैदान में बुधवार को चुनावी सभा की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि झामुमो किसानों व आम लोगों की पार्टी है. हर कार्यकर्ता वोटर है और स्टार प्रचारक भी. राज्य की भाजपा सरकार […]
विज्ञापन
गोमिया : गिरिडीह के महागठबंधन प्रत्याशी जगरनाथ महतो के पक्ष में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वांग नेहरू उवि के मैदान में बुधवार को चुनावी सभा की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि झामुमो किसानों व आम लोगों की पार्टी है. हर कार्यकर्ता वोटर है और स्टार प्रचारक भी. राज्य की भाजपा सरकार ने यहां के आदिवासियों और मूलवासियों को सिर्फ ठगा है. इसकी बनायी स्थानीय व नियोजन नीति में काफी खामियां हैं.
इस नीति के तहत बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है और राज्य के बेरोजगार मारे-मारे फिर रहे हैं. उन्होंने गिरिडीह से जगरनाथ महतो को रिकाॅर्ड मतों से जीत दिलाने की अपील की. गोमिया विधायक बबिता देवी ने कहा कि मतदाता भाजपा सरकार की जुमलेबाजी को पहचान गयी है. तमाड़ विधायक विकास मुंडा ने कहा कि स्थानीय नीति के सवाल पर भाजपा और आजसू के बयानों में विरोधाभास रहा है.
इसी के तहत मुझे आजसू छोड़ना पड़ा है. गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि झारखंड की सभी सीटों पर महागठबंधन की जीत होगी. सभा को सिल्ली के पूर्व विधायक अमित कुमार महतो ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










