7000 एलइडी लाइट से जगमगायेगा बोकारो शहर
Updated at : 06 May 2019 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो : 2019-20 वित्तीय वर्ष बोकारो टाउनशिप एरिया के लिए खास होने वाला है. सेक्टर क्षेत्र की दशा को पूरी तरह से बदलने की योजना पर बीएसएल प्रबंधन काम कर रहा है. माह के अंत तक योजना धरातल पर उतरने लगेगी. नागरिक सुविधा को बढ़ाने के लिए हर सेक्टर में योजनाबद्ध तरीके से काम होगा. […]
विज्ञापन
बोकारो : 2019-20 वित्तीय वर्ष बोकारो टाउनशिप एरिया के लिए खास होने वाला है. सेक्टर क्षेत्र की दशा को पूरी तरह से बदलने की योजना पर बीएसएल प्रबंधन काम कर रहा है. माह के अंत तक योजना धरातल पर उतरने लगेगी. नागरिक सुविधा को बढ़ाने के लिए हर सेक्टर में योजनाबद्ध तरीके से काम होगा. इस दिशा में विभागीय प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. 7000 एलइडी लाइट से शहर के सेक्टर क्षेत्र को जगमगाने की तैयारी है.
सेक्टर वन टू फाइव की सड़क की बदलेगी स्थिति : सेक्टर 01, 02, 03, 04 व सेक्टर 05 के अंतगर्त सभी सड़कों की मरम्मत करायी जायेगी. वहीं सिटी सेंटर के सड़क भी मरम्मत की जायेगी. इतना ही नहीं सभी सेक्टर के आवासों के ओवरहेड पानी टंकियों की मरम्मत तथा फ्लॉट वाल्व की व्यवस्था की जायेगी.
आवासों के अनुरक्षण में तेजी लायी जायेगी. बोकारो संगीत कला अकादमी का जीर्णोद्धार की भी तैयारी है. साथ ही अन्य बुनियादी सुविधा में भी इजाफा किया जायेगा.
हाइ मास्ट लाइट व खराब केबल की होगी बदली : टाउनशिप एरिया में पारंपरिक लाइट को बदल कर एलइडी लाइट लगायी जायेगी. चयनित स्थलों पर 12 व 20 मीटर ऊंचाई वाले हाइ मस्ट लाइट लगायी जायेगी.
20 किलोमीटर में एरियल बंच केबल बिजली का तार लगाया जायेगा. टाउनशिप के सब स्टेशनों में खराब केबल को युद्ध स्तर पर बदला जायेगा. गर्मी में बिजली बेहतर रहे इसलिए अर्थिंग की व्यवस्था सुधारी जायेगी. साथ ही बीएसएल कार्यालय में एलइडी लगायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




