चास के लापता युवक का शव बोकारो सिटी पार्क के पास मिला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Apr 2019 10:09 AM
बोकारो : बोकारो में शनिवार की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ. सिटी पार्क के फाउंटेन के पास से मिले शव की पहचान विवेक कुमार के रूप में हुई है. उसकी उम्र 17 साल है. चास के प्रभात कॉलोनी का रहने वाला यह युवक शुक्रवार से लापता था. इसे भी पढ़ें : Khunti से […]
बोकारो : बोकारो में शनिवार की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ. सिटी पार्क के फाउंटेन के पास से मिले शव की पहचान विवेक कुमार के रूप में हुई है. उसकी उम्र 17 साल है. चास के प्रभात कॉलोनी का रहने वाला यह युवक शुक्रवार से लापता था.
बताया जाता है कि सिटी पार्क के फाउंटेन के बगल में एक तालाब है. इसी तालाब में विवेक का शव दिखा. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस तालाब के पास पहुंची और शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.
प्रथम दृष्ट्या समझा जा रहा है कि चास के रहने वाले रामनाथ सिंह के पुत्र विवेक ने आत्महत्या की है. हालांकि, स्पष्ट तौर पर किसी ने यह नहीं कहा है. पुलिस ने कहा है कि आत्महत्या और हत्या समेत सभी बिंदुओं पर मामले की जांच की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










