गैंगरेप में दोषी करार
Updated at : 12 Apr 2019 12:53 AM (IST)
विज्ञापन

सजा की बिंदु पर फैसला 15 को बोकारो : पोक्सो के विशेष न्यायाधीश रंजीत कुमार की अदालत ने गुरुवार को सामूहिक दुष्कर्म के मामले की सुनवायी में सरफराज अंसारी को दोषी करार दिया है. अन्य आरोपी गुलाम अंसारी पर अलग से सुनवायी चल रही है. कोर्ट इस मामले में 15 अप्रैल को सजा के बिंदु […]
विज्ञापन
सजा की बिंदु पर फैसला 15 को
बोकारो : पोक्सो के विशेष न्यायाधीश रंजीत कुमार की अदालत ने गुरुवार को सामूहिक दुष्कर्म के मामले की सुनवायी में सरफराज अंसारी को दोषी करार दिया है. अन्य आरोपी गुलाम अंसारी पर अलग से सुनवायी चल रही है. कोर्ट इस मामले में 15 अप्रैल को सजा के बिंदु पर फैसला सुनायेगा. मामले में पोक्सो के विशेष लोक अभियोजक संजय कुमार झा ने बहस की.
क्या है मामला : घटना 19 जनवरी 2018 को चंदनकियारी में हुई थी. पीड़िता सुबह में घर से शौच के लिए निकली थी. वहां तीन लोगों ने वाहन से उसे अगवा कर लिया. पीड़िता को जब होश आया तो उसने खुद को कमरे पाया. वहां गुलाम अंसारी व सरफराज अंसारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. दोनों ने बाद में भी उसके साथ दुष्कर्म किया. इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने चंदनकियारी थाना में कांड संख्या 06/18 दर्ज कराया था. पुलिस ने पीड़िता को चार फरवरी को बंगाल के हुबली से बरामद किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




