लोहरदगा के हवलदार के बेटे ने बोकारो में लगायी फांसी!

बोकारो : झारखंड के लोहरदगा जिला में पदस्थापित एक हवलदार के बेटे ने बोकारो जिला में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. 12वीं पास इस युवक का शव एक पेड़ से लटकता हुआ मिला. मृतक दीपक कुमार की उम्र 20 साल है. पुलिस को शनिवार की सुबह गैमल कॉलोनी के जंगल में दीपक कुमार एक […]
बोकारो : झारखंड के लोहरदगा जिला में पदस्थापित एक हवलदार के बेटे ने बोकारो जिला में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. 12वीं पास इस युवक का शव एक पेड़ से लटकता हुआ मिला. मृतक दीपक कुमार की उम्र 20 साल है.
पुलिस को शनिवार की सुबह गैमल कॉलोनी के जंगल में दीपक कुमार एक पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ मिला. उसकी पहचान लोहरदगा में पदसथापित हवलदार विनोद राउत के बेटे के रूप में हुई. हवलदार का परिवार बोकारो के माराफारी कैंप में क्वार्टर नंबर E63 में रहता है.
पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया. परिजनों को इसकी सूचना दी गयी. बेटे का शव देखते ही मां दहाड़ें मार-मारकर रोने लगी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किये गये हैं. मामले की जांच भी शुरू कर दी गयी है. पुलिस ने बताया कि मामला हत्या का है या युवक ने आत्महत्या की है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पायेगा. पुलिस हर बिंदु से मामले की जांच करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




