सेल में पेंशन स्कीम लागू मंत्रालय ने लगायी मुहर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2019 6:43 AM
बोकारो : सेल में पेंशन स्कीम लागू हो गयी है. इस्पात मंत्रालय ने इस पर मुहर लगा दी है. मंत्रालय की ओर से इस संबंध में 11 फरवरी को सेल व आरआइएनएल के चेयरमैन को पत्र लिखा गया है. जो अधिकारी 01.01.2007 से रिटायर हुए हैं उन्हें पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा. पेंशन स्कीम में […]
बोकारो : सेल में पेंशन स्कीम लागू हो गयी है. इस्पात मंत्रालय ने इस पर मुहर लगा दी है. मंत्रालय की ओर से इस संबंध में 11 फरवरी को सेल व आरआइएनएल के चेयरमैन को पत्र लिखा गया है. जो अधिकारी 01.01.2007 से रिटायर हुए हैं उन्हें पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा. पेंशन स्कीम में सेल के प्रोफिट इयर का बेसिक व डीए का नौ प्रतिशत पेंशन मद में दिया जायेगा. सेल के लॉस इयर में तीन प्रतिशत पेंशन मद में जायेगा. पेंशन के फंड के लिए नया ट्रस्ट बनाया गया है. पेंशन का भुगतान पहले रिटायर अधिकारियों के बीच किया जायेगा. उसके बाद नियमित कर्मचारी पेंशन स्कीम से लाभान्वित होंगे. पेंशन का भुगतान साल के अंत में एक साथ किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










