चास : मेयर सहित तीन गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Updated at : 29 Jan 2019 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
चास : मेयर सहित तीन गिरफ्तार, भेजे गये जेल

चास : रविवार को भोलूर बांध के पास शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मेयर भोलू पासवान व पार्षद पति सह कांग्रेस नेता अमर स्वर्णकार के समर्थकों के बीच मारपीट मामले में सोमवार को चास पुलिस ने दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कर मेयर के अलावा अभिजीत मोदक व कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मनोज राय को मंडल […]

विज्ञापन

चास : रविवार को भोलूर बांध के पास शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मेयर भोलू पासवान व पार्षद पति सह कांग्रेस नेता अमर स्वर्णकार के समर्थकों के बीच मारपीट मामले में सोमवार को चास पुलिस ने दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कर मेयर के अलावा अभिजीत मोदक व कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मनोज राय को मंडल कारा भेज दिया. आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पार्षद पति के सैकड़ों समर्थक सुबह से ही चास थाना में जुट गये. वहीं जख्मी पार्षद पति श्री स्वर्णकार व एक अन्य घायल जितेन दत्ता को इलाज के लिए बीजीएच रेफर कर दिया गया.

चास की विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिये सोमवार को भी चास सीओ वंदना सेजवलकर, चास बीडीओ संजय शांडिल्य, चास थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय जुटे रहे. पार्षद पति ने मेयर के अलावा सात अन्य लोगों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से मारपीट करने का आरोप लगाया है. वहीं मेयर श्री पासवान की ओर से अमर स्वर्णकार, मनोज राय, जितेन दत्ता सहित अन्य लोगों के खिलाफ रंगदारी करने, शिलान्यास पट्ट तोड़ने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola