बोकारो : केडी सिंह पर इडी की कार्रवाई से खिले निवेशकों के चेहरे

बोकारो : एलकेमिस्ट टाउनशिप इंडिया लिमिटेड के मालिक सह तृणमूलकांग्रेस से राज्यसभा सदस्य केडी सिंह की 238 करोड़ रुपये की संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने कुर्क कर लिया है. सोमवार को हुई इस कार्रवाई से बोकारो राहत महसूस कर रहा है. बताते चले कि केडी सिंह की कंपनी एलकेमिस्ट टाउनशिप इंडिया लिमिटेड ने बोकारो […]
बोकारो : एलकेमिस्ट टाउनशिप इंडिया लिमिटेड के मालिक सह तृणमूलकांग्रेस से राज्यसभा सदस्य केडी सिंह की 238 करोड़ रुपये की संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने कुर्क कर लिया है. सोमवार को हुई इस कार्रवाई से बोकारो राहत महसूस कर रहा है. बताते चले कि केडी सिंह की कंपनी एलकेमिस्ट टाउनशिप इंडिया लिमिटेड ने बोकारो के 5000 से अधिक लोगों को ठगी का शिकार बनाया था.
निवेशकों की माने तो कंपनी में 150 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया था. प्रभात खबर इस संबंध में 17 अक्तूबर 2016 को खुलासा किया था.
बोकारो में 2002 में पड़ी थी नींव : बोकारो में एलकेमिस्ट टाउनशिप इंडिया लिमिटेड की नींव 2002 में पड़ी थी. ग्रुप ने एजेंटों का समूह बाजार में छोड़ दिया था. कम समय में ज्यादा रिटर्न का वादा देकर कंपनी ने बीएसएल समेत विभिन्न इकाई में कार्यरत लोगों को टारगेट किया. शुरू में 200 लोगों को कंपनी ने जोड़ा. बैंक से दो प्रतिशत अधिक रिटर्न के वादा के झांसा में फंस कर लोगों ने शुरुआत कम राशि के निवेश से की.
शुरुआत में हर निवेश पर रिटर्न दिया गया. इससे अधिक लोग प्रभावित हुए. प्रभाव का नतीजा ही था कि बोकारो के 5000 से अधिक लोगों ने 150 करोड़ का निवेश कर दिया. कई लोगों ने ग्रेच्यूटी का पूरा पैसा ही निवेश कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




