बोकारो : भगवान बिरसा का अपमान कर राजनीति कर रही भाजपा : अनिल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2019 5:03 AM

विज्ञापन

बिरसा मुंडा संग्रहालय निर्माण के लिए आयोजित मिट्टी संग्रह कार्यक्रम बना विवाद का कारण 19 जनवरी को बोकारो क्लब में आयोजित हुआ था कार्यक्रम बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव ने दर्ज कराया विरोध बोकारो : भगवान बिरसा मुंडा को अपमानित कर भाजपा राजनीति की रोटी सेंक रही है. एक ओर भगवान बिरसा के नाम […]

विज्ञापन
बिरसा मुंडा संग्रहालय निर्माण के लिए आयोजित मिट्टी संग्रह कार्यक्रम बना विवाद का कारण
19 जनवरी को बोकारो क्लब में आयोजित हुआ था कार्यक्रम
बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव ने दर्ज कराया विरोध
बोकारो : भगवान बिरसा मुंडा को अपमानित कर भाजपा राजनीति की रोटी सेंक रही है. एक ओर भगवान बिरसा के नाम पर संग्रहालय व मूर्ति बनाने के लिए गांव-गांव से मिट्टी एकत्रित की जा रही है, वहीं दूसरी ओर भगवान की तस्वीर के सामने भाजपा के जनप्रतिनिधि व जिला प्रशासन के अधिकारी जूता पहन कर चेहरा चमकाते हैं.
यह बात बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनिल सिंह ने कही. सोमवार को पार्टी ने भगवान बिरसा के अपमान के विरोध में नया मोड़ स्थित बिरसा चौक के पास प्रदर्शन किया. श्री सिंह ने बताया : 19 जनवरी को बोकारो क्लब में बिरसा मुंडा संग्रहालय निर्माण कार्यक्रम के लिए सभी प्रखंड व पंचायत के जनप्रतिनिधियों की ओर से मिट्टी संग्रह का कार्यक्रम हुआ था. मंच के नीचे भगवान बिरसा की तस्वीर रखी हुई थी, वहीं धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, बोकारो डीसी मृत्युंजय कुमार बरणवाल, 20 सूत्री अध्यक्ष लक्ष्मण नायक, एनडीसी संदीप कुमार समेत कई वरीय नेता व जिला प्रशासन के पदाधिकारी ने भगवान बिरसा के चित्र के सामने जूता पहने थे.
यह भगवान का अपमान है. कार्यक्रम में वरीय उपाध्यक्ष विमलकृष्ण चौबे, सुशील कुमार झा, लालमोहन नायक, सिकंदर, जमील अख्तर, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव संगीता तिवारी, जिलाध्यक्ष रीता सिंह, पूनम वर्मा, श्वेता सिंह, बोकारो जिला यूथ कांग्रेस महासचिव जियाउल अंसारी, महमूद आलम, नीरज मिश्रा, असफाक आलम आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola