ePaper

चास : ड‍्यूटी के लिए घर से निकला था मुकेश, दुर्घटना में हो गयी मौत

Updated at : 13 Jan 2019 10:45 AM (IST)
विज्ञापन
चास : ड‍्यूटी के लिए घर से निकला था मुकेश, दुर्घटना में हो गयी मौत

शुक्रवार की देर रात चास थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा के पास हुई थी घटना चास : एनएच-32 स्थित गुरुद्वारा के पास शुक्रवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी थी. उक्त युवक की पहचान पुलिस ने पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के कुड़मा गांव निवासी धीरेंद्र नाथ सिंह चौधरी के पुत्र मुकेश […]

विज्ञापन
शुक्रवार की देर रात चास थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा के पास हुई थी घटना
चास : एनएच-32 स्थित गुरुद्वारा के पास शुक्रवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी थी. उक्त युवक की पहचान पुलिस ने पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के कुड़मा गांव निवासी धीरेंद्र नाथ सिंह चौधरी के पुत्र मुकेश सिंह चौधरी (35) के रूप में की.
चास पुलिस ने शनिवार की सुबह परिजनों को थाना बुलाकर आवश्यक कागजी कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक के पिता ने चास थाना में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करायी. उन्होंने बताया कि मुकेश जोधाडीह मोड़ स्थित संजय शर्मा के कटर मील में नाइट गार्ड का काम करता था.
वह घटना के दिन शाम करीब साढ़े आठ बजे घर से अपनी बाइक (जेएच09जे-2571) से ड्यूटी जाने के लिये निकला था. गुरुद्वारा के पास एक अन्य बाइक (आरजे20एलएस-8046) के साथ सीधी टक्कर होने की वजह से मुकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी. बताया कि मुकेश का एक पुत्र (10) है. वहीं पुलिस ने इस मामले में दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों जोधाडीह मोड़ के रवि पाठक व आइटीआइ मोड़ के सीटू चौबे को हिरासत में रखा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola