युवकों ने सिटी सेंटर में की छात्र की पिटाई

Updated at : 23 Jun 2014 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
युवकों ने सिटी सेंटर में की छात्र की पिटाई

बोकारो : सिटी सेंटर स्थित समरजीत मार्केट के पास पुलिस का नंबर प्लेट लगा कर आये उपद्रवी युवकों ने सरेआम एक छात्र को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते उपद्रवी युवकों ने हमला कर छात्र को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. लहूलुहान छात्र को देख कर जब स्थानीय लोग दौड़े, […]

विज्ञापन

बोकारो : सिटी सेंटर स्थित समरजीत मार्केट के पास पुलिस का नंबर प्लेट लगा कर आये उपद्रवी युवकों ने सरेआम एक छात्र को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते उपद्रवी युवकों ने हमला कर छात्र को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. लहूलुहान छात्र को देख कर जब स्थानीय लोग दौड़े, तो हमलावर युवक पुलिस का नंबर प्लेट लगी बाइक पर बैठ कर भाग गये. यह घटना निशान कार कंपनी के शो-रूम के पास हुई है.

एक छात्र को बीच मार्केट में छह युवक दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे थे. जान बचाने के लिये छात्र इधर उधर भाग रहा था, लेकिन हमलावर युवक उसे छोड़ने को तैयार नहीं थे. इसी बीच दर्जनों लोगों की भीड़ भी जमा हो गयी. स्थानीय लोगों से अपने आप को घिरता देख कर सभी हमलावर बाइक पर बैठ कर फरार हो गये. हमलावर दो बाइक पर ट्रिपल लोड आये थे. घायल युवक को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल भेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola