Bokaro News : मजदूरों की सुविधाओं पर प्रबंधन की चुप्पी घातक
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 07 Apr 2026 12:45 AM
Bokaro News : बोकारो इस्पात कामगार यूनियन का वार्षिक सम्मेलन हुआ.
बोकारो इस्पात कामगार यूनियन-एटक के एसएमएस-दोसीसीएस का वार्षिक सम्मेलन सेक्टर तीन डी स्थित यूनियन कार्यालय में हुआ. महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने वित्त वर्ष 2025-26 में विक्रय और उत्पादन में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. यह मजदूरों की कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा है. लेकिन, आज वहीं उपेक्षित हैं. मजदूरों का वेज रिवीजन अधूरा पड़ा हुआ है. 39 माह के वेज का एरियर मजदूरों का बकाया है. मजदूरों की सुविधाओं पर प्रबंधन की चुप्पी घातक है. ठेका मजदूरों की भी उपेक्षा की जा रही है, जो प्लांट के उत्पादन व उत्पादकता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. सेल प्रबंधन के खिलाफ एक होकर आंदोलन करने की जरूरत है. यूनियन कर्मियों व ठेका मजदूरों को हक दिलाने के प्रति कटिबद्ध है.
प्रवेश कुमार सचिव और भारत भूषण बने उप सचिव
सम्मेलन में 10 सदस्य कार्यकारिणी का चयन भी किया गया. प्रवेश कुमार सचिव, भारत भूषण उप सचिव, आरजी शर्मा अध्यक्ष, मनोज कुमार उपाध्यक्ष, भारत महतो कोषाध्यक्ष चुने गये. कार्यकारिणी सदस्य आरके राय, मिथिलेश ठाकुर, बंटी कुमार व वीरेंद्र कुमार बनाये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










