Bokaro News : जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय में कर्मियों की कमी

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 07 Apr 2026 12:47 AM

विज्ञापन

Bokaro News : सेक्टर वन स्थित जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय में कर्मचारियों की कमी है.

विज्ञापन

सेक्टर वन स्थित जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय में कर्मचारियों की कमी है. इसका खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ रहा है. समय पर प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है. अभी स्कूलों में नामांकन का समय होने के कारण अभिभावकों को ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ रही है. ऐसे में कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. फिलहाल कार्यालय में एक रजिस्ट्रार डॉ जयनाथ कुमार, तीन सहायक ओमकार, फिरोज व रेणुका देवी हैं. कार्यालय में एक भी गार्ड और चतुर्थवर्गीय कर्मचारी नहीं है. जबकि यहां रजिस्ट्रार सहित आठ कर्मचारियों की आवश्यकता है. दो कंप्यूटर ऑपरेटर, रिकॉर्ड रूम संधारक और एक पीउन का पद खाली है.

प्रतिमाह आते हैं 1700 से अधिक आवेदन

कार्यालय में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए हर माह 1500 से 1700 आवेदन आते हैं. इसके अलावे पुराने जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र को ऑनलाइन कराने के लिए प्रतिमाह लगभग 200 आवेदन जमा होते हैं. रजिस्ट्रार ने कहा कि सभी तरह की परेशानियों को लेकर लिखित रूप से विभाग को सूचित कर दिया गया है. व्यवस्था जल्द दुरूस्त कर ली जायेगी.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola