मनाने गये थे पिकनिक, घर से पांच लाख के जेवर, एलइडी चोरी
Updated at : 03 Jan 2019 6:56 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो थर्मल : बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत डीवीसी की जीएम कॉलोनी स्थित बीके कंस्ट्रक्शन के अकाउंटेंट अमित चटर्जी के आवास (एफएम 27-बी) का दरवाजा उखाड़ कर चोरों ने एक जनवरी की रात पांच लाख के जेवरात, एलइडी तथा 10 हजार रुपया नकद चोरी कर ली. एकाउंटेंट श्री चटर्जी अपनी पत्नी संत एना स्कूल की […]
विज्ञापन
बोकारो थर्मल : बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत डीवीसी की जीएम कॉलोनी स्थित बीके कंस्ट्रक्शन के अकाउंटेंट अमित चटर्जी के आवास (एफएम 27-बी) का दरवाजा उखाड़ कर चोरों ने एक जनवरी की रात पांच लाख के जेवरात, एलइडी तथा 10 हजार रुपया नकद चोरी कर ली.
एकाउंटेंट श्री चटर्जी अपनी पत्नी संत एना स्कूल की शिक्षिका एवं बच्चों को लेकर नववर्ष में पिकनिक मनाने दीघा गये थे. घर खाली पाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया. चोरों ने घर अंदर दो कमरों में लगे चार तालों को तोड़ दिया.
अलमारी का ताला तोड़ कर लॉकर में रखे पत्नी के तीन सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, एक सोने की नेकलस, दो जोड़ी कानबाली, सोने के चार कंजन, दो अंगूठी, नकद 10 हजार रुपया और एलइडी चोर ले भागे. जेवरात के खाली डब्बों को चोरों ने डाइनिंग रूम में फेंक दिया. बुधवार को सुबह पड़ोसियों ने घर की पीछे का दरवाजा खुला देख मोबाइल पर अमित चटर्जी को सूचना दी.
सूचना पाकर अमित चटर्जी के सास-ससुर कथारा से बोकारो थर्मल पहुंचे और बोकारो थर्मल थाना को घटना की सूचना दी. सूचना पाकर थाना के अवर निरीक्षक बीए खान पहुंचे और जांच पड़ताल की. चोरी की सूचना पाकर अमित भी सपरिवार दीघा से लौट बोकारो थर्मल लौट रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




