नये पुलिस पदाधिकारियों ने सीखा अनुसंधान का गुर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Nov 2018 7:55 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो : कोयला क्षेत्र के दो जिला (बोकारो व धनबाद) में पदस्थापित नव नियुक्त/ नव प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन में शनिवार को केस के अनुसंधान का प्रशिक्षण दिया गया. इस एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कोयला क्षेत्र के दोनों जिला से कुल 135 दारोगा व जमादार शामिल हुए. पदाधिकारियों को […]
विज्ञापन
बोकारो : कोयला क्षेत्र के दो जिला (बोकारो व धनबाद) में पदस्थापित नव नियुक्त/ नव प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन में शनिवार को केस के अनुसंधान का प्रशिक्षण दिया गया. इस एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कोयला क्षेत्र के दोनों जिला से कुल 135 दारोगा व जमादार शामिल हुए. पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने में मुख्य रूप से बोकारो के एसपी कार्तिक एस, बालीडीह थानेदार सह इंस्पेक्टर कमल किशोर, बीएस सिटी थानेदार सह इंस्पेक्टर मदन मोहन प्रसाद सिन्हा व दारोगा आशुतोष कुमार शामिल थे.
विभिन्न के अनुसंधान का मिला प्रशिक्षण : एसपी ने बताया : प्रशिक्षण शिविर में बोकारो जिला के 80 व धनबाद जिला के 55 पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए. नव नियुक्त व नव प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारी विभिन्न केस के अनुसंधान में कई गलती कर देते थे. इस कारण केस अनावश्यक रूप से लंबित रहता था. प्राय: केस के अनुसंधान में गलती होने का लाभ अभियुक्तों को मिल जाता था.
इस कारण पुलिस पदाधिकारियों को विभिन्न केस के अनुसंधान का प्रशिक्षण देकर उन्हें दक्ष बनाया गया है. प्रशिक्षण शिविर में पदाधिकारियों को हत्या, दुष्कर्म, पोक्सो, ठगी, गबन, संपत्ति मूलक अपराध, चोरी, डकैती, छिनतई आदि मामलों में साक्ष्य इकट्ठा करना, साक्ष्य की पैकिंग करना, केस डायरी व अंतिम प्रपत्र लिखने का प्रशिक्षण दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




