बिरसा मुंडा की मूर्ति बनाने के लिए हर पंचायत से मिट्टी संग्रह करेगी भाजपा, भाजपा प्रमंडल स्तर की बैठक

Updated at : 29 Oct 2018 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
बिरसा मुंडा की मूर्ति बनाने के लिए हर पंचायत से मिट्टी संग्रह करेगी भाजपा, भाजपा प्रमंडल स्तर की बैठक

बोकारो : झारखंड आबा बिरसा मुंडा की 100 फुट ऊंची मूर्ति बनाने के लिए भाजपा हर पंचायत से मिट्टी संग्रह करेगी. 09 से 23 जनवरी तक मिट्टी संग्रहण का काम पंचायत से प्रदेश मुख्यालय स्तर तक चलेगा. इस संबंध में रविवार को भारतीय जनता पार्टी उतरी छोटानागपुर प्रमंडल की बैठक सेक्टर 01 स्थित होटल हंस […]

विज्ञापन
बोकारो : झारखंड आबा बिरसा मुंडा की 100 फुट ऊंची मूर्ति बनाने के लिए भाजपा हर पंचायत से मिट्टी संग्रह करेगी. 09 से 23 जनवरी तक मिट्टी संग्रहण का काम पंचायत से प्रदेश मुख्यालय स्तर तक चलेगा. इस संबंध में रविवार को भारतीय जनता पार्टी उतरी छोटानागपुर प्रमंडल की बैठक सेक्टर 01 स्थित होटल हंस रिजेंसी में हुई.
पार्टी के प्रदेश महामंत्री सह प्रमंडल प्रभारी अनंत ओझा ने कहा : भाजपा शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देती है. श्री ओझा ने कहा : नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व रघुवर दास के नेतृत्व में राज्य सरकार समावेशी विकास कर रही है. 14 लोस सीट में पार्टी प्रत्याशी की जीत होगी. मंत्री अमर कुमार बाउरी ने मिट्टी संग्रह कार्यक्रम के मिनट्स के बारे में बताया.
श्री बाउरी ने कहा : पवित्र मिट्टी का संग्रहण 09 से 16 जनवरी 2019 को पंचायत स्तर पर आहेर स्थान, सरना स्थल, शहीदों के गांव, धार्मिक स्थल से मिट्टी को एकत्र किया जाएगा. कहा : पाहन, नायकी, गोडाइक, पुजारी आदि को सम्मानित कर पवित्र मिट्टी को उठाया जायेगा. 17 से 22 जनवरी तक हर पंचायत से पारंपरिक वेश-भूषा व गाजे-बाजे के साथ जुलूस के रूप में पवित्र मिट्टी को प्रखंड मुख्यालय लाया जाएगा.
23 जनवरी को हर जिला से पारंपरिक वेशभूषा, गाजे-बाजे के साथ पवित्र मिट्टी को रांची भाजपा मुख्यालय लाया जायेगा. श्री बाउरी ने बताया : शहीद भगवान बिरसा मुंडा की 100 फीट की भव्य मूर्ति की स्थापना पुराने रांची जेल परिसर में की जाएगी. मौके पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री लखी हेंब्रम ने भी संबोधित किया.
मौके पर बोकारो विधायक बिरंची नारायण, बेरमो विधायक योगेश्वर प्रसाद महतो बाटूल, बाघमारा विधायक ढुल्लु महतो, सिंदरी विधायक फुलचंद मंडल, गिरिडीह विधायक निर्भय शाहबादी, बोकारो जिलाध्यक्ष बिनोद महतो, हजारीबाग जिलाध्यक्ष टून्नू गोप, धनबाद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, गिरिडीह जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल समेत कुमार अमति, रोहित लाल सिंह, कुंजिबहारी पाठक, जगरनाथ राम, वीरभद्र सिंह, फौलाद सिंह, एके वर्मा, राकेश मधु, शंकर रजक, प्रगति शंकर, अर्चना सिंह व अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola