जहां लगी थी झाड़ू, वहीं दिख रही गंदगी

Updated at : 04 Oct 2018 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
जहां लगी थी झाड़ू, वहीं दिख रही गंदगी

बोकारो : 15 सितंबर से 02 अक्तूबर तक बोकारो समेत देश में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया. महात्मा गांधी के 150वीं जयंती को यादगार बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से अभियान की पहल की गयी थी. बोकारो में भी खूब झाडूबाजी हुई. जनप्रतिनिधि, जनसेवक से लेकर सामाजिक संगठन तक हर कोई हाथ […]

विज्ञापन
बोकारो : 15 सितंबर से 02 अक्तूबर तक बोकारो समेत देश में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया. महात्मा गांधी के 150वीं जयंती को यादगार बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से अभियान की पहल की गयी थी. बोकारो में भी खूब झाडूबाजी हुई. जनप्रतिनिधि, जनसेवक से लेकर सामाजिक संगठन तक हर कोई हाथ में झाड़ू लेकर अभियान में शामिल हो गया.
भाजपा की ओर से जिला के सभी 27 मंडल में अभियान चलाया गया. सभी शक्ति केंद्र व पंचायत में अभियान को आंदोलन का रूप दिया गया. दो अक्तूबर बीत गया. अभियान की तय तिथि गुजर गयी. बुधवार को कुछ ऐसे जगह की पड़ताल की गयी, जहां स्वच्छता अभियान चलाया गया था.
एसपी कार्यालय व उभोक्ता फोरम के बीच में गंदगी : बोकारो डीसी की ओर से हर विभाग को संदेश दिया गया था कि एक घंटा श्रम दान कर कार्यालय व आसपास के क्षेत्र को साफ किया जाये. लेकिन, इसका असर डीसी कार्यालय से बाहर निकलते ही मानो खत्म हो गया हो. नियंत्रण कक्ष के ठीक सामने सड़क पार करते ही कचरा ही कचरा नजर आता है.
सबसे हैरानी की कचरा वाले स्थान की एक ओर एसपी कार्यालय व एक ओर उपभोक्ता फोरम कार्यालय है. नजर अदांज करने की जिद ऐसा मानों तीन विभाग के बीच के रिक्त स्थान को कचरा से भरा जा रहा हो.
दुंदीबाद, यहां से नाक बंद कर गुजरे ! :
दुंदीबाद ऐसी जगह जहां से बोकारो आने वाला कोई भी नेता-मंत्री गुजरता है. स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत दुंदीबाद 12 मोड़ व दुंदीबाद बाजार में अभियान चलाया गया. स्थानीय लोगों की माने तो यहां कई बार अभियान चलाया गया है. लेकिन, अभियान का असर इतना है कि मुख्य मार्ग से गुजरने के पहले नाक पर रूमाल रखने की विवशता हो जाती है.
12 मोड़ से चास की ओर 100 मीटर बढ़ने पर स्थिति सबसे ज्यादा खराब हो जाती है. वहीं 12 मोड़ से पुलिस लाइन की ओर 100 मीटर बढ़ने पर हनुमान मंदिर के पास कचरा का अंबार 18 दिन के अभियान को मुंह चिढ़ाता नजर आता है.
काश ! झोपड़ी कॉलोनी, गुमला कॉलोनी जैसे मुहल्लों में भी चलता अभियान
अभियान का मकसद लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करना था. इसके असर से इन्कार नहीं किया जा सकता. लेकिन, अभियान चलाने के लिए फ्रेमिंग स्थानों का ज्यादा चयन किया गया. सोनाटांड़ के बगल में स्थित झोपड़ी कालोनी में गंदगी का सबसे ज्यादा प्रकोप है. यहां कोई अभियान नहीं चलाया गया.
साथ ही सेक्टर 12 स्थित गुमला काॅलोनी में भी गंदगी का कुचक्र फैला है, यहां भी अभियान को जगह नहीं मिली. शहर के बीचोबीच ऐसे कई मुहल्ले हैं, जहां अभियान चलाया जा सकता था. कुछ दिन पहले ही सेक्टर 09 में डायरिया का प्रकोप देखने को मिला था. 03 लोगों की मौत भी हुई. डायरिया के लिए गंदगी को कारक माना जाता है.
मंत्री जी की झाडू का नहीं दिखा दम
शिक्षा मंत्री नीरा यादव पिछले दिनों बोकारो आयी हुई थी. विभागीय कार्य के बाद वो भाजपा माराफारी मंडल स्थित सोनाटांड की 05 गलियों में स्वच्छता अभियान चलायी. साथ में बोकारो विधायक बिरंची नारायण भी थे. लेकिन, अभियान की सफलता ऐसी कि पांचों गलियों में कचरा नग्न आंखों से भी देखा जा सकता है.
सीएस कार्यालय के बाहर भी सफाई की जरूरत
अभियान के तहत सिविल सर्जन कार्यालय व सदर अस्पताल में स्वच्छता अभियान चलाया गया था. बोकारो डीसी ने अभियान के तहत अस्पताल का औचक निरीक्षण भी किया था. लेकिन, अभियान की सफलता इसी से जाहिर होती है कि सिविल सर्जन कार्यालय के ठीक बाहर तालाब रूपी गड्ढा में पानी जमा हुआ है. जमा पानी की अवधि का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पानी को देखने के लिए पहले ऊपर से काइ हटाना पड़ेगा. साथ ही गड्ढों में कचरा का अंबार भी आसानी से देखा जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola