कंपनी के नियम व प्रावधान से अवगत हुए कर्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बोकारो : बीएसएल के टीबीएस विभाग में बुधवार को ‘कार्यस्थल पर कार्मिक’ कार्यक्रम हुआ. इसमें टीबीएस के कर्मियों ने भाग लिया. कंपनी नियमों, विभिन्न प्रावधानों व कार्य स्थल पर सुरक्षा के विषय में जानकारी प्राप्त की. आयोजन में मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (पावर फैसेलिटीज) केके ठाकुर, उप महाप्रबंधक (पावर फैसेलिटीज) एसके पांडेय के साथ टीबीएस विभाग […]
विज्ञापन
बोकारो : बीएसएल के टीबीएस विभाग में बुधवार को ‘कार्यस्थल पर कार्मिक’ कार्यक्रम हुआ. इसमें टीबीएस के कर्मियों ने भाग लिया. कंपनी नियमों, विभिन्न प्रावधानों व कार्य स्थल पर सुरक्षा के विषय में जानकारी प्राप्त की. आयोजन में मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (पावर फैसेलिटीज) केके ठाकुर, उप महाप्रबंधक (पावर फैसेलिटीज) एसके पांडेय के साथ टीबीएस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.
कार्यक्रम के तहत सहायक प्रबंधक (कार्मिक) पंकज कुमार व सहायक प्रबंधक (कार्मिक) प्रियव्रत ने इस्पातकर्मियों को आइओडबल्यू, एलटीसी/एलटीए, अवकाश से संबंधित जानकारी, सेवानिवृत्ति के दौरान मिलने वाली सुविधाएं, पेंशन स्कीम, प्रोमोशन पॉलिसी आदि के विषय में जानकारी दी. इस कार्यक्रम में कुल 15 प्रतिभागी भाग लिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










