बोकारो : फर्जी अटेस्टेड करने का आरोपी भेजा गया जेल

100 रुपये लेकर अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र काे कर रहा था सत्यापित बोकारो : बहाली के दौरान अभ्यर्थियों का प्रमाण पत्र आदि फर्जी ढंग से अटेस्टेड करने वाले बगराइबेड़ा निवासी सनी सिंह उर्फ प्रेम शंकर को सेक्टर 12 पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया. बुधवार को पुलिस ने उसे जैप ग्राउंड के पास से सदर […]
100 रुपये लेकर अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र काे कर रहा था सत्यापित
बोकारो : बहाली के दौरान अभ्यर्थियों का प्रमाण पत्र आदि फर्जी ढंग से अटेस्टेड करने वाले बगराइबेड़ा निवासी सनी सिंह उर्फ प्रेम शंकर को सेक्टर 12 पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया. बुधवार को पुलिस ने उसे जैप ग्राउंड के पास से सदर अस्पताल के उपाधीक्षक का फर्जी मुहर के साथ गिरफ्तार किया था. बताते चलें कि इस संबंध में जैप ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस से शिकायत की थी.
उक्त मामले में सेक्टर 12 थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर एनसी दास की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सनी ने 100 रूपये में डाक्टर से एटेस्ट करने की बात कहकर व स्वयं अभ्यर्थियों का प्रमाण पत्र फर्जीवाड़ा कर अटेस्टेड करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




