बोकारो : सेक्टर 12 : मां को जख्मी करने वाला पुत्र जेल गया

Updated at : 27 Jul 2018 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
बोकारो : सेक्टर 12 : मां को जख्मी करने वाला पुत्र जेल गया

बोकारो : परिवारिक विवाद को लेकर सेक्टर 12 बी, आवास संख्या 2016 निवासी शिवजी झा ने रड से हमला कर अपनी मां का सिर जख्मी कर दिया. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर शिवजी झा को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. घटना की प्राथमिकी शिवजी झा की भाभी दीपमाला झा ने […]

विज्ञापन
बोकारो : परिवारिक विवाद को लेकर सेक्टर 12 बी, आवास संख्या 2016 निवासी शिवजी झा ने रड से हमला कर अपनी मां का सिर जख्मी कर दिया. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर शिवजी झा को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. घटना की प्राथमिकी शिवजी झा की भाभी दीपमाला झा ने स्थानीय थाना में दर्ज करायी है.
दीपमाला झा के अनुसार, परिवारिक विवाद में देवर शिवजी झा आक्रोशित होकर सूचिका का गला दबाने का प्रयास कर रहा था. बीच-बचाव करने जब सूचिका के पति आये तो अभियुक्त उनके साथ मारपीट करने लगा. इसी दौरान अभियुक्त की माता भी आकर झगड़ा छुड़ाने लगी. अचानक अभियुक्त शिवजी झा रड लेकर आया और अपनी मां के सिर पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. आस-पड़ोस के लोगों के सहयोग से मां को बीजीएच में भरती कराया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola