पदक जीतने से ज्यादा अहम है प्रतियोगिता में सहभागिता निभाना : उप महानिरीक्षक

बोकारो : प्रतियोगिता में सफलता के लिए जवानों में लक्ष्य भेदन दक्षता, पराक्रम धैर्य विनम्रता व अनुशासन बहुत ही जरूरी है. पदक जीतने से ज्यादा अहम है प्रतियोगिता में भागीदारी. उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि जैप डीआइजी सुधीर कुमार झा ने सेक्टर 12 स्थित जैप चार के मैदान में आयोजित 17 वीं झारखंड सशस्त्र पुलिस […]
बोकारो : प्रतियोगिता में सफलता के लिए जवानों में लक्ष्य भेदन दक्षता, पराक्रम धैर्य विनम्रता व अनुशासन बहुत ही जरूरी है. पदक जीतने से ज्यादा अहम है प्रतियोगिता में भागीदारी. उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि जैप डीआइजी सुधीर कुमार झा ने सेक्टर 12 स्थित जैप चार के मैदान में आयोजित 17 वीं झारखंड सशस्त्र पुलिस क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर कही. उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों की पहचान वर्दी के साथ साथ अस्त्र व शस्त्र से भी होती है.
पूर्व की अपेक्षा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ी है. आगंतुकों का स्वागत जैप चार के समादेष्टा नौशाद आलम ने किया. संचालन अवकाश प्राप्त इंस्पेक्टर सुल्तान अहमद ने व धन्यवाद ज्ञापन एसआइएसएफ के डीएसपी ए करकेट्टा ने दिया. मौके पर सीआरपीएफ के डीआइजी सुरेश शर्मा, अवकाश प्राप्त पुलिस उपमहानिरीक्षक जितेंद्र कुमार, बोकारो की प्रभारी एसपी निधि द्विवेदी, सीआइएसएफ बोकारो के सहायक समादेष्टा मनीष कुमार सहित दर्जनों पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद थे.
सभी विजेता टीम व प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया. प्रतियोगिता में 17 टीमों के 409 प्रतिभागियों ने भाग लिया था. जैप चार बोकारो की टीम ने कुल 1380 अंकों के साथ पहला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




