छत के कमरे में एक साथ पढ़ रहे चार दोस्तों पर मौत बन कर गिरी बिजली
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मरनेवालों में तीन किशोर एक ही परिवार के चास/तलगड़िया : चास मु थाना क्षेत्र के अलकुशा गांव में रविवार को शाम वज्रपात की चपेट में आने से चार किशोरों की मौत हो गयी. इसमें से तीन किशोर एक ही परिवार से थे. सभी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी. इसके बाद भी परिजनों […]
विज्ञापन
मरनेवालों में तीन किशोर एक ही परिवार के
चास/तलगड़िया : चास मु थाना क्षेत्र के अलकुशा गांव में रविवार को शाम वज्रपात की चपेट में आने से चार किशोरों की मौत हो गयी. इसमें से तीन किशोर एक ही परिवार से थे. सभी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी. इसके बाद भी परिजनों ने इलाज के लिये चास के एक निजी अस्पताल में लाया. लेकिन तब तक उन सभी की मौत हो चुकी थी. मृत किशोरों में संदीप महतो (16), फारुक साईं (15), लादेन साईं (15) तमरेज आलम (15) शामिल हैं. बताया जाता है कि सभी वर्ग नवीं व दसवीं के छात्र हैं.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि चारों किशोर बारिश के दौरान अरुण महतो के घर की छत पर बने एक कमरे में बैठ कर पढ़ाई कर रहे थे. इसी दौरान उसी कमरे पर वज्रपात हुआ. जिससे सभी घटनास्थल पर ही अचेत हो गये. अरुण महतो के घर में रहने वाले अन्य लोगों ने ठनका गिरते ही छत की ओर दौड़े और शोर मचाया. ग्रामीणों ने मिल कर सभी किशोरों को एक ट्रेकर में लेकर चास के अस्पताल में पहुंचे. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










