बोकारो डीसी को स्कॉच मेरिट ऑफ आॅर्डर अवार्ड

Updated:
विज्ञापन

महिलाओं के उत्थान व सशक्तीकरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए हुए नयी दिल्ली में पुरस्कृत बोकारो : बोकारो डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल को शुक्रवार को बोकारो में महिलाओं के उत्थान व सशक्तीकरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए नयी दिल्ली में स्कॉच मेरिट ऑफ आॅर्डर अवार्ड से सम्मानित किया गया. […]

विज्ञापन

महिलाओं के उत्थान व सशक्तीकरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए हुए नयी दिल्ली में पुरस्कृत

बोकारो : बोकारो डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल को शुक्रवार को बोकारो में महिलाओं के उत्थान व सशक्तीकरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए नयी दिल्ली में स्कॉच मेरिट ऑफ आॅर्डर अवार्ड से सम्मानित किया गया. बोकारो में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के लिए शौचालय बनाने में महिला दीदियों ने एसएचजी ग्रुप से जुड़कर शौचालय निर्माण में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया व स्वयं मिस्त्री का भी काम किया. इसलिए उन्हें पुरुष राज मिस्त्री की तर्ज पर महिला होने के कारण रानी मिस्त्री का दर्जा दिया गया.
महिलाओं की इस कला ने जहां बोकारो की महिला को मजबूत किया. वहीं भविष्य में आत्मनिर्भर होने के लिए एक मार्ग प्रशस्त किया. इस प्रकार बोकारो में दिसंबर 2017 तक कुल 857 एसएचजी ग्रुप की 10,475 महिलाओं ने 9,583 शौचालय का निर्माण किया.गौरतलब है कि स्कॉच पुरस्कार देश के वैसे चुनिंदा सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों को प्रदान किया जाता है,
जो समाज के परिवर्तन के लिए बेहतर व प्रेरणादायी कार्य करते है. स्कॉच पुरस्कार से सम्मानित संस्था या व्यक्ति का अच्छे कार्यों के लिए विश्वास बढ़ता है. इसी क्रम में उपायुक्त बोकारो मृत्युंजय कुमार बरनवाल को स्कॉच ग्रुप के सदस्यों ने विभिन्न प्रतिभागियों के बीच उन्हें यह सम्मान दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola