कोल इंडिया के रिटायर्ड कर्मी को हुई पेंशन की टेंशन , बैंक हड़ताल की वजह से खाते में नहीं गयी राशि
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेरमो : देश के सार्वजनिक प्रतिष्ठान सीआइएल एवं कोयला उद्योग सहित निजी कंपनियों यथा टाटा, इस्को (चासनाला) के करीब पांच लाख 34 हजार रिटायर्ड कर्मियों का अप्रैल माह की पेंशन अभी तक उनके एकाउंट में नहीं आने से उनकी चिंताएं बढ़ गयी हैं. इसमें सिर्फ कोल इंडिया के सवा चार लाख रिटायर्ड कोलकर्मी शामिल हैं. […]
विज्ञापन
बेरमो : देश के सार्वजनिक प्रतिष्ठान सीआइएल एवं कोयला उद्योग सहित निजी कंपनियों यथा टाटा, इस्को (चासनाला) के करीब पांच लाख 34 हजार रिटायर्ड कर्मियों का अप्रैल माह की पेंशन अभी तक उनके एकाउंट में नहीं आने से उनकी चिंताएं बढ़ गयी हैं. इसमें सिर्फ कोल इंडिया के सवा चार लाख रिटायर्ड कोलकर्मी शामिल हैं.
फिलवक्त अमूमन एक साल में लगभग 14 हजार कोलकर्मी सेवानिवृत होते हैं जो फिर पेंशन के हकदार हो जाते हैं.कमिश्नर ने फंड क्रंच से किया इनकार : मिली जानकारी के अनुसार कोलकर्मियों का अप्रैल माह का पेंशन राशि मई माह में संबंधित बैंकों में नहीं आया है. मालूम हो कि एसबीआई पेंशन का नोडल बैंक है. यहां से फिर अन्य ब्रांच में पेंशन भेजी जाती है.
श्रमिक नेताओं की मानें तो वर्तमान में पेंशन की राशि न्यूनतम 300 रुपये से लेकर 40 हजार (अधिकारियों का) की राशि हर माह उनके खाते में भेजी जाती है. सीएमपीएफ के प्रभारी कमीशनर व कोल इंडिया के आर्थिक सलाहकार अनिमेष भारती का कहना है कि लगातार दो-तीन दिन बैंकों के बंद रहने के कारण ही कोलकर्मियों की पेंशन नहीं भेजी जा सकी है. एकाध दिन में पेंशन की राशि भेज दी जायेगी. उन्होंने पेंशन फंड की कमी से इंकार किया है. ऐसे यह पहला मौका है जब महीने की पहली तारीख को रिटायर्ड कोलकर्मियों के खाते में समय पर पेंशन नहीं भेजी जा सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










