सीबीएसइ 12वीं के रिजल्ट में मारी बाजी, अब आगे की तैयारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो. आदर्श विद्या मंदिर चास में विज्ञान संकाय में अनीषा सरकार 94 व वाणिज्य संकाय में आकाश कुमार 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया. वाणिज्य संकाय में केशव कुमार व शीतल कुमारी डे को संयुक्त रूप से 94.6, पायल दत्ता को 94.4 प्रतिशत अंक हासिल हुआ. विज्ञान संकाय में […]
विज्ञापन
बोकारो. आदर्श विद्या मंदिर चास में विज्ञान संकाय में अनीषा सरकार 94 व वाणिज्य संकाय में आकाश कुमार 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया. वाणिज्य संकाय में केशव कुमार व शीतल कुमारी डे को संयुक्त रूप से 94.6, पायल दत्ता को 94.4 प्रतिशत अंक हासिल हुआ. विज्ञान संकाय में कुणाल कुमार वर्मन को 91 व विशाल कुमार को 88 प्रतिशत अंक हासिल किया. विद्यालय प्रबंधन समिति के सभापति अशोक जगनानी, सह-सचिव रितेश लोधा, प्राचार्य चिन्मय घोष ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी.
साइंस में आशीष व कॉमर्स में जय स्कूल टॉपर
बोकारो. सेक्टर पांच स्थित श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल में विज्ञान संकाय में आशीष कुमार भूवानिया ने 94.6 व कॉमर्स में जय आचार्या ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय के टॉपर बने. इसके अलावा साइंस की आरती कुमारी को 94 प्रतिशत अंक हासिल हुआ. शत प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की. सभी सफल विद्यार्थियों को निदेशक डॉ एसएस महापात्रा व प्राचार्या डॉ लता मोहनन ने बधाई दी.
विज्ञान में ए मल्लिक व वाणिज्य में जसमीन टॉपर
बोकारो. हॉली क्राॅस स्कूल बालीडीह के ए मल्लिक साइंस में 94.4 व वाणिज्य की छात्रा जसमीन टोप्पो 90 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टॉपर बनी. स्कूल के 133 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 22 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी पास की. 155 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. वाणिज्य में गीतिका कुमारी को 88 व अमी को 87 प्रतिशत अंक हासिल हुए. प्राचार्या सिस्टर कमला पॉल व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










