दो बच्चे समेत पिता की मौत, मां की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

कंजकिरो में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा बोकारो थर्मल/ऊपरघाट : नावाडीह प्रखंड के पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकारो थर्मल-पेंक सड़क पर कंजकिरो मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद डाला. इस हादसे में बाइक पर सवार दो बच्चों समेत पिता की मौत हो […]

विज्ञापन

कंजकिरो में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा

बोकारो थर्मल/ऊपरघाट : नावाडीह प्रखंड के पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकारो थर्मल-पेंक सड़क पर कंजकिरो मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद डाला. इस हादसे में बाइक पर सवार दो बच्चों समेत पिता की मौत हो गयी. जबकि मां की हालत नाजुक बनी हुई है.
जानकारी के अनुसार नावाडीह प्रखंड की काच्छो पंचायत के गोवारडीह निवासी शंकर प्रजापति अपनी पत्नी सविता देवी के साथ चार वर्षीय पुत्र सत्यम और नौ माह की पुत्री शालु को बाइक पर लेकर बोकारो थर्मल डीवीसी अस्पताल जा रहे थे. इसी दौरान कंजकिरो मोड़ पर एक तेज रफ्तार ट्रक (जेएच 09 आर 1306) की चपेट में आ गये. ट्रक में फंस कर बाइक करीब 100 फीट तक घसीटती चली गयी. घटनास्थल पर ही दोनों बच्चों की मौत हो गयी जबकि पिता शंकर प्रजापति और उसकी पत्नी सविता देवी को गंभीर हालत में लोगों ने डीवीसी अस्पताल पहुंचाया.
दो बच्चे समेत पिता…
दोनों की हालत गंभीर देख डीवीसी अस्पताल से मेडिका रांची रेफर कर दिया गया. मेडिका ले जाने के क्रम में रास्ते में शंकर प्रजापति ने दम तोड़ दिया. वहीं सविता देवी की हालत नाजुक बनी हुई है. सड़क पर घसीटने से बाइक चकनाचूर हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola