बैंक ऑफ इंडिया इंप्लाइज यूनियन का अधिवेशन 26 से
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मौजूदा बैंकिंग स्थिति व देश के हालत पर होगी चर्चा ऑल इंडिया बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन नागर होंगे मुख्य अतिथि एटक के महासचिव अमरजीत कौर होंगी शामिल बोकारो : बैंक ऑफ इंडिया इंप्लॉइज यूनियन, झारखंड प्रदेश का छठा त्रैवार्षिक अधिवेशन 26-27 मई को होगा. सेक्टर 05 स्थित सुशील घोष सभागार में आयोजित कार्यक्रम […]
विज्ञापन
मौजूदा बैंकिंग स्थिति व देश के हालत पर होगी चर्चा
ऑल इंडिया बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन नागर होंगे मुख्य अतिथि
एटक के महासचिव अमरजीत कौर होंगी शामिल
बोकारो : बैंक ऑफ इंडिया इंप्लॉइज यूनियन, झारखंड प्रदेश का छठा त्रैवार्षिक अधिवेशन 26-27 मई को होगा. सेक्टर 05 स्थित सुशील घोष सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वर्तमान बैंकिंग परिस्थिति व देश के हालत पर चर्चा की जायेगी. ऑल इंडिया बैंक इंप्लॉइज यूनियन के अध्यक्ष राजेन नागर बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के राष्ट्रीय महासचिव अमरजीत कौर, फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियंस के अध्यक्ष एएम परीरा, उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद व झारखंड प्रदेश बैंक इंप्लॉइज एसोसिएशन के महासचिव आरबी सहाय अधिवेशन में पक्ष रखेंगे. अधिवेशन का स्वागताध्यक्ष विद्यासागर गिरी व स्वागत समिति के सचिव एसएन दास को बनाया गया है. अधिवेशन की सफलता के लिए शुक्रवार को सेक्टर 04 स्थित भारत सेवा आश्रम संघ में यूनियन की बैठक हुई. विभाग सह कार्य निष्पादन के लिए तत्पर रहने की बात की गयी.
यूनियन के महासचिव दिनेश झा ललन ने कहा : अधिवेशन में मुख्य रूप से सरकार की ओर से लाये जा रहे जनविरोधी व मजदूर विरोधी नीतियों, बैंकिंग क्षेत्र में प्रस्तावित बदलाव व उनके अर्थव्यवस्था पर प्रभाव, बैंक कर्मियों के सेवा शर्त विचार विमर्श कर रणनीति तय की जायेगी. कॉरपोरेट घरानों को सस्ते दर पर दिये जा रहे ऋण के एवज में गरीब किसानों को सस्ते दर पर ऋण मुहैया कराने की व्यवस्था की मांग सरकार से की जायेगी. जमाराशि पर ब्याज दर बढ़ाने, ग्राहकों पर अनावश्यक सेवा शुल्कों में की गयी वृद्धि को वापस लेने की मांग होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










