सेक्टर तीन में दो क्वार्टरों से तीन लाख की चोरी, दिनदहाड़े घटना से दहशत में हैं सेक्टरवासी

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर तीन में मंगलवार को दिनदहाड़े दो आवासों से तीन लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति चोरी हो गयी. सेक्टर 3 ए में आवास संख्या 638 निवासी बीएसएल कर्मी परशुराम राय के आवास से 25 हजार नगद, एटीएम कार्ड, बैंक पास बुक, सोना का दो नेकलेस, दो मंगटीका, अंगूठी, […]

विज्ञापन

बोकारो : सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर तीन में मंगलवार को दिनदहाड़े दो आवासों से तीन लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति चोरी हो गयी. सेक्टर 3 ए में आवास संख्या 638 निवासी बीएसएल कर्मी परशुराम राय के आवास से 25 हजार नगद, एटीएम कार्ड, बैंक पास बुक, सोना का दो नेकलेस, दो मंगटीका, अंगूठी, सोना की चूड़ी, चेन, लॉकेट, पायल, बाली आदि चोरी हुई है.

श्री राय जेनरल शिफ्ट में ड्यूटी गये थे. उनकी पत्नी दिन में लगभग 12 बजे सेक्टर पांच स्थित पीएनबी कॉलोनी अपने पुत्र के घर गयी थी. वापस आने पर उन्होंने देखा कि उनके आवास का ताला टूटा हुआ है. पुलिस उक्त आवास के पास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाल रही है.

इधर, सेक्टर 3 डी में बीएसएल के ठेकेदार दीपक कुमार के आवास संख्या 651 से सोना की दो चेन, दो चूड़ी, इयर टाप्स, नोज पिन, पांच जोड़ी पायल और पांच हजार रुपया चोरी हुआ है. श्री कुमार ने बताया कि वह दिन में लगभग 2.10 बजे किसी कार्य से घर से बाहर गये. लगभग 3.30 बजे वापस आया तो देखा कि आवास का ताला टूटा हुआ है और घर से कई कीमती सामान गायब है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola