पैक्स के 100 एमटी गोदाम का हुआ शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन

चितरा : ठाड़ी पंचायत के ठाड़ी गांव में कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कृषि पशुपालन व सहकारिता विभाग की ओर से 15 लाख 32 हजार 934 रुपये की लागत से बनने वाले गोदाम की आधारशिला रखी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य के जिन- जिन पैक्सों में गोदाम नहीं था, वहां पर गोदाम बनाने […]

विज्ञापन

चितरा : ठाड़ी पंचायत के ठाड़ी गांव में कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कृषि पशुपालन व सहकारिता विभाग की ओर से 15 लाख 32 हजार 934 रुपये की लागत से बनने वाले गोदाम की आधारशिला रखी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य के जिन- जिन पैक्सों में गोदाम नहीं था, वहां पर गोदाम बनाने का निर्णय सरकार ने लिया है.

कहा कि सारठ विधानसभा में 24 पैक्सों के गोदाम का निर्माण करीब 3.50 करोड़ की लागत से कराया जायेगा. इनकी क्षमता 100 एमटी होगी. पैक्स अध्यक्षों को ऑफिस व कंप्यूटर भी दिया जायेगा. साथ ही कहा कि ठाड़ी में जितने भी समस्याएं हैं. उन समस्याओं को गांव-गांव, पांव- पांव अभियान में सुना जायेगा. साथ ही कहा कि सारठ विस क्षेत्र में 1188 गांव है व 1700 टोले हैं.

इन सभी गांवों टोले का चहुमुखी विकास किया जा रहा है. आने वाले दिनों में एक भी गांव विकास विहीन नहीं रहेगा. इस मौके पर मुखिया दिलीप भोक्ता, पंसस अरुण रजवार, पैक्स अध्यक्ष याकूब अंसारी, उपमुखिया प्र शेखावत अंसारी, मजीद अंसारी, मिथिलेश सिंह, रामानंद सिंह, सोहराब अंसारी, किटी मियां, ताजमुल अंसारी, हमीद अंसारी समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola