डिजिटल होगा डाक विभाग पेपरलेस होंगे कामकाज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : पीएम मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान के तहत अब डाक विभाग को भी डिजिटल यानी पेपरलेस बनाया जायेगा. ग्राहक अब बुकिंग से लेकर वितरण व वित्तीय समावेशन संबंधित सभी सेवाओं का लाभ घर बैठे ले सकेंगे. यहां चिट्ठी पत्री, मनीऑर्डर, बैंकिंग, बीमा, कैश ऑन डिलीवरी, पार्सल व प्रीमियम सेवाओं के साथ आधार कार्ड, […]
विज्ञापन
बोकारो : पीएम मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान के तहत अब डाक विभाग को भी डिजिटल यानी पेपरलेस बनाया जायेगा. ग्राहक अब बुकिंग से लेकर वितरण व वित्तीय समावेशन संबंधित सभी सेवाओं का लाभ घर बैठे ले सकेंगे. यहां चिट्ठी पत्री, मनीऑर्डर, बैंकिंग, बीमा, कैश ऑन डिलीवरी, पार्सल व प्रीमियम सेवाओं के साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट तक सभी कार्य ऑनलाइन होंगे. इन सभी प्रक्रिया को डिजिटलाइज्ड करने को लेकर बोकारो डाकघर में तैयारी शुरू होने वाली है.
27 से 29 मई तक कार्य बाधित रहेगा : विभाग में कंप्यूटरीकरण कार्य होने के कारण 27 से 29 मई तक डाक घर का कार्य बाधित रहेगा. डाकघरों को सीएसआइ प्रोजेक्ट के माध्यम से केंद्रीय सॉफ्टवेयर में जोड़ा जायेगा. इससे देश के सभी डाकघर एकीकृत रूप से जुड़ जायेंगे.
मई माह के अंत से पेमेंट बैंक भी शुरू : डाक विभाग पेमेंट बैंक की सुविधा भी शुरु करने जा रहा है. इसकी सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. सेक्टर-2 स्थित प्रधान डाकघर में पेमेंट बैंक के लिए परिसर को तैयार करा दिया गया है. मई माह के अंत से यहां पेमेंट बैंक अपनी सेवाएं देना शुरू कर देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










