मदर्स डे कल : मां को दें प्यार भरा उपहार

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : दुनिया में यदि कुदरत की सबसे खूबसूरत रचना है, तो वह मां है. कहा भी जाता है पूत कपूत हो सकता है, परंतु माता कुमाता नहीं हो सकती है. एक मां के बच्चे चाहे जैसे भी हों, उसे वह दुनिया का सबसे खूबसूरत मानती है. एक मां अपने बच्चों से बहुत कुछ अपेक्षा […]

विज्ञापन

बोकारो : दुनिया में यदि कुदरत की सबसे खूबसूरत रचना है, तो वह मां है. कहा भी जाता है पूत कपूत हो सकता है, परंतु माता कुमाता नहीं हो सकती है. एक मां के बच्चे चाहे जैसे भी हों, उसे वह दुनिया का सबसे खूबसूरत मानती है. एक मां अपने बच्चों से बहुत कुछ अपेक्षा नहीं रखती है, लेकिन बच्चे अपनी मां से काफी अपेक्षा रखते हैं. मां बच्चों की अपेक्षा पर खरी भी उतरती है. इस वजह से बच्चों में अपनी मां के प्रति सम्मान बढ़ता है. इसी सम्मान को दिखाने का दिन है मदर्स डे. मदर्स डे हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है. इस बार मदर्स डे 13 मई को है. इसे बाजार भुनाने को भी तैयार है. बाजार में मां के लिए काफी कुछ है, तो फिर देरी कैसी. आप भी मां के लिए कुछ स्पेशल गिफ्ट खरीदें और कुछ स्पेशल प्लानिंग करें.

मॉम कोटेशन से मॉम की डायरी तक
मदर्स डे आने से पहले ही मार्केट में कई गिफ्ट शॉप में मदर्स स्पेशल गिफ्ट टंग चुके हैं. कई जगहों पर स्पेशल गिफ्ट‍्स मिल रहे हैं. इससे मॉम स्पेशल डायरी, जहां मॉम के बारे में अपनी फिलिंग्स को लिख सकते है. इसके अलावा मॉम स्पेशल कॉफी मग, फोटो फ्रेम, मॉम हैंगिंग कोटेशन, बड़े साइज के कार्ड जैसी कई चीजें गिफ्ट की दुकानों में मिल रही है. इसके अलावा लव यू मॉम का हैगिंग फ्रेम साथ ही मम्मी के लिए पर्स, परफ्यूम व मेकअप किट जैसी चीजों की खरीदारी की जा सकती है.
मम्मी को दे सकते हैं कुछ स्पेशल गिफ्ट
कई बार मम्मी चाह कर भी कोई चीज नहीं खरीद पाती है. ऐसे में उन्हें वैसी चीजें दे जिसे वे खुद नहीं खरीद पाती हैं.
मदर्स दे पर मम्मी को लेकर कहीं घूमने जा सकते है, इससे वे कुछ दिनों के लिए रिलैक्स महसूस कर सकती है.
मम्मी को हमेशा से साड़ी पसंद रही है. ऐसे में उनके लिए साड़ी या कोई और ड्रेस गिफ्ट कर सकते है.
ज्यादातर मम्मियां को किचेन में मन लगता है. ऐसे में उन्हें किचेन आइटम का गिफ्ट दे सकते हैं.
मम्मी को उनकी पुराने तस्वीरों को फ्रेम करा कर दे सकते है.
दो हफ्ते पहले से बढ़ी डिमांड
मदर्स डे के लिए गिफ्ट की मांग लगभग दो हफ्ते पहले से हो रही है. इस बारे में आर्चिज गैलरी के दुकानदार ने बताया कि गिफ्ट के लिए ज्यादा ब्रिकी तो एक सप्ताह पहले से होती है, लेकिन इसकी डिमांड 15 दिनों पहले से ही खूब हो रही है. कारण यह है कि शहर के कई बच्चे अपने घर से दूर रहते है, जो अपनी मम्मी को गिफ्ट देने के लिए काफी उत्साहित थे. वे पहले ही गिफ्ट कुरियर करने के लिए पहले से ही खरीदारी कर ली.
आंगनबाड़ी केंद्रों के नौनिहालों को मिलेगी बेहतर शिक्षा व पौष्टिक आहार
प्री नर्सरी स्कूल के तर्ज पर बनेगा मॉडल केंद्र
डीएचएफएल चेंजिंग लाइफ फाउंडेशन की सहायक प्रबंधक वान्या ने बताया कि मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र प्री-नर्सरी स्कूल के तर्ज पर तैयार किया जायेगा. जहां बच्चों को आकर्षित करने वाले पेंटिंग, वाल राइटिंग आदि की जायेगी. यहां शिक्षा के अलावा पोषण की व्यवस्था रहेगी. बच्चों के लिए सरकार से चले वाली सभी स्कीम सही ढंग से लागू कराया जायेगा.
डीएचएफएल का जिला प्रशासन से हुआ था एमओयू
दीवान हाउसिंग फाइनेंसियल कॉरपोरेशन (डीएचएफएल चेंजिंग लाइफ फउंडेशन) सीएसआर के तहत जिला के आंगनबाड़ी केंद्रों को विकसित करने का काम कर रही है. इसके लिए कंपनी सर्वे का कार्य कर रही है. उक्त कंपनी ने आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था में सुधार करने के लिए जिला प्रशासन से एमओयू किया था. कंपनी 495 केंद्रों का सर्वे कर रहा है.
डीएचएफएल लाइफ चेंजिंग द्वारा जिला के आंगनबाड़ी केंद्रों का सर्वे किया जा रहा है. उसके बाद केंद्रों में चाइल्डहुड केयर व एजुकेशन प्रोग्राम चलाया जायेगा. अभी 06 केंद्रों को मॉडल बनाने की कार्रवाई चल रही है. जहां बच्चों के लिए बेहतर व्यवस्था होगी.
मृत्युंजय कुमार बरनवाल, डीसी, बोकारो
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola