VIDEO : घर पर अवैध कब्‍जे के पक्ष में आये वकील की महिला समिति सदस्‍यों ने कर दी पिटाई

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : एक मकान पर अवैध कब्‍जा के पक्ष में मुहल्‍ला में आये वकील की महिला समिति सदस्‍यों ने पिटाई कर दी. बाद में पुलिस ने वकील रंजीत गिरि को महिलाओं से बचाया. जानकारी के अनुसार सेक्‍टर चार में रविराम महतो की पत्नी केशवती देवी का एक मकान था. पति की मौत के बाद केशवती […]

विज्ञापन

बोकारो : एक मकान पर अवैध कब्‍जा के पक्ष में मुहल्‍ला में आये वकील की महिला समिति सदस्‍यों ने पिटाई कर दी. बाद में पुलिस ने वकील रंजीत गिरि को महिलाओं से बचाया. जानकारी के अनुसार सेक्‍टर चार में रविराम महतो की पत्नी केशवती देवी का एक मकान था. पति की मौत के बाद केशवती करीब डेढ़ साल पूर्व अपने मकान को उज्जवल वर्मन को देखभाल के लिए सौंपकर अपने बेटे के पास कनाडा चली गयी.

वहीं जब केशवती वापस लौटीं तो उज्ज्वल ने मकान खाली करने से इंकार कर दिया. केशवती के अनुसर, उन्‍होंने कई अधिकारियों के पास न्याय की गुहार लगायी, परन्तु न्याय नहीं मिला. इसके बाद मामला महिला विकास समिति के नेता ललिता देवी व स्वस्ल्म विकास महिला समिति के अध्यक्ष राजकुमारी के पास पहुंचा.

दोनों समिति के लोग मकान खाली कराने घटनास्‍थल पर पहुंचे. इसी बीच वहां कब्‍जाधारी उज्‍जवल के वकील रंजीत गिरि भी आये और उज्‍जवल के पक्ष में बोलने लगे. इतने में आक्रोशित महिलाओं ने वकील की पिटाई कर दी. बाद में सेक्‍टर चार के थाना प्रभारी ने वकील को महिलाओं से बचाया.

समिति की महिलाओं का कहना है कि जब वे कब्‍जाधारी उज्‍जवल से मकान खाली करने को बोलने लगी तो उज्‍जवल की पत्‍नी ने समिति की महिलाओं को गाली देने लगी. इससे आक्रोशित महिलाओं ने उज्‍जवल वर्मन और उसके बेटे की पिटाई कर दी. इसी बीच बचाव करने आये वकील को भी पीटा गया. बाद में पुलिस ने मामले को शांत कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola