बोकारो : इलेक्ट्रो स्टील बिक्री मामले में वेदांता की सुनवाई पूरी
बोकारो : इलेक्ट्रोस्टील स्टील्स लिमिटेड की नीलामी में वेदांता की योग्यता की चुनौती देने के मामले में राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की कोलकाता बेंच ने बुधवार को अपना फैसला एकबार फिर सुरक्षित रख लिया. रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल (दिवाला मामले में समाधान के लिए नियुक्त पेशेवर) और कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स (सीओसी) ने कर्ज नहीं चुका पा […]
बोकारो : इलेक्ट्रोस्टील स्टील्स लिमिटेड की नीलामी में वेदांता की योग्यता की चुनौती देने के मामले में राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की कोलकाता बेंच ने बुधवार को अपना फैसला एकबार फिर सुरक्षित रख लिया.
रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल (दिवाला मामले में समाधान के लिए नियुक्त पेशेवर) और कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स (सीओसी) ने कर्ज नहीं चुका पा रही इलेक्ट्रोस्टील को दिवाला कानून की प्रक्रिया के तहत खरीदने के वेदांता लिमिटेड और टाटा स्टील के प्रस्ताव को राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण की कोलकाता पीठ में योग्य बोलीकर्ता करार दिया था, जबकि अभिषेक डालमिया की रेनंसा स्टील इंडिया ने फैसले को चुनौती दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










