सब पड़े हैं वोटों के चक्कर में, खुद को बता रहे हैं टक्कर में
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
फुसरो : फुसरो नप चुनाव में भाजपा से अध्यक्ष प्रत्याशी जगरनाथ राम व उपाध्यक्ष प्रत्याशी शिवलाल रवि के पक्ष में मुख्यमंत्री रघुवर दास के भांजा सह पार्टी के जमशेदपुर जिलाध्यक्ष दिनेश साहू सहित कई लोगों ने बुधवार को जनसंपर्क किया. गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय के आवास में प्रेस वार्ता में श्री साहु ने कहा […]
विज्ञापन
फुसरो : फुसरो नप चुनाव में भाजपा से अध्यक्ष प्रत्याशी जगरनाथ राम व उपाध्यक्ष प्रत्याशी शिवलाल रवि के पक्ष में मुख्यमंत्री रघुवर दास के भांजा सह पार्टी के जमशेदपुर जिलाध्यक्ष दिनेश साहू सहित कई लोगों ने बुधवार को जनसंपर्क किया. गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय के आवास में प्रेस वार्ता में श्री साहु ने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों की स्थिति मजबूत है.
पार्टी आधार पर चुनाव कराने का लाभ भाजपा को मिलेगा. केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जनहित में उठाये गये कदमों का लाभ नप चुनाव में मिलेगा. रघुवर सरकार ने रुके हुए कई काम किये हैं. इसमें स्थानीय नीति लागू करना, अतिक्रमित व अवैध बस्तियों को लीज व बंदोबस्ती में देना, भूमिहीन किसानों को जमीन देना, भोजपुरी, मगही व अंगिका को द्वितीय राजभाषा का दर्जा देना आदि शामिल है. मौके पर भाजयुमो के प्रमंडलीय प्रभारी उमेश रंजन साहु, चुनाव प्रभारी राजकुमार अग्रवाल, नगर अध्यक्ष वैभव चौरसिया, मुकेश चौरसिया, धीरज गिरि, शुभम घोष, मुकेश साहु आदि मौजूद थे.
निकाय चुनाव तय करेगा रघुवर सरकार का भविष्य
बेरमो : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी का कहना है कि झारखंड में हो रहे नगर निकाय चुनाव रघुवर सरकार की राजनीतिक भविष्य तय करेगा. दलीय आधार पर पहली बार हो रहे निकाय चुनाव से भाजपा की जमीनी हकीकत पता चल सकेगी. परिणाम भाजपा के पक्ष में नहीं आया तो सीएम पर अंगुली उठ सकती है. सीएम स्वयं निकाय चुनाव की मॉनिटिरिंग कर रहे हैं. श्री नामधारी बुधवार को जैनामोड़ से डालटनगंज जाने के क्रम में प्रभात खबर से फुसरो कार्यालय में बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सबका साथ सबका विकास की बात कह कर वर्ष 2014 में जो काम शुरू किया था, वह 2018 में दिख नहीं रहा है. 2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा के लिए मुश्किलों भरा रह सकता है. देश के अंदर टकराव की स्थिति बन रही है.
राहुल गांधी की बातों पर चर्चा नहीं करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी को अब राहुल गांधी की बातों पर जवाब देना पड़ रहा है. 2014 में आक्रामक तेवर वाले मोदी अब रक्षात्मक मुद्रा में दिख रहे हैं. एनडीए के घटक दलों में भी आपसी तालमेल बिगड़ता हुआ दिख रहा है. मौके पर प्रकाश मिश्रा, सुनील गुप्ता आदि भी उपस्थित थे.
कार्यकर्ताओं को जुमलेबाजों व अफवाह फैलाने वालों से बचना होगा : जयमंगल
फुसरो : फुसरो नप चुनाव को लेकर युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमार जयमंगल सिंह ने नप सभी 28 के बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों व बूथ प्रभारियों के साथ बुधवार को ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित राजेंद्र प्रसाद सिंह के आवासीय कार्यालय में बैठक की. बैठक में चुनाव को लेकर रणनीति बनायी गयी. आरसीएमएस, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, असंगठित कांग्रेस और एनएसयूआइ के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे. सभी ने पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह के आह्वान पर कांग्रेस से नप अध्यक्ष प्रत्याशी राकेश कुमार सिंह व उपाध्यक्ष प्रत्याशी छेदी नोनिया को जिताने का संकल्प लिया.
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मंजूर आलम ने कहा कि कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगें. उन्होंने कहा कि बेरमो में एक मात्र विकल्प कांग्रेस पार्टी ही है. युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुमलेबाजों व अफवाह फैलाने वालों से बचना है. वोट को बांटने वालों को रोकने का प्रयास करें. फुसरो नप चुनाव कांग्रेस की दशा व दिशा तय करेगा. नप में कांग्रेस की सरकार बनते ही विकास की धारा तेज होगी. योजनाओं का लाभ फुसरो के हर नागरिक को दिया जायेगा.
कोई भी वार्ड सड़क, नाली, बिजली, पेयजल से अछूता नहीं रहेगा.
मौके पर अध्यक्ष प्रत्याशी राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष प्रत्याशी छेदी नोनिया, चुनाव सह प्रभारी शमशेर आलम, कांग्रेस के वरीष्ठ नेता गिरजाशंकर पांडेय महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, श्यामल सरकार, वीरेंद्र सिंह, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, केदार सिंह, रघुनाथ सिंह, उत्तम सिंह परवेज अख्तर, जसीम राजा, भास्कर सिंह, श्रीकांत मश्रिा, साधु बाउरी, आबिद हुसैन, आजाद नोनिया, उमेश यादव, धर्मेंद्र सिंह, ललन रवानी, अरूण सिंह, प्रदीप महतो, संतन सिंह आदि मौजूद थे.
गांधीनगर. राकोमसं डी के बोकारो कोलियरी शाखा सचिव कौशल किशोर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चुन्नु सिंह तथा उपाध्यक्ष प्रत्याशी छेदी नोनिया के पक्ष में रामनगर, तीन नंबर, जवाहर नगर, रांची धौड़ा में डोर टू डोर जनसंपर्क किया गया. लोगों से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










